खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी, आइसक्रीम और कुल्फी के नमूने जांच को भेजे
हाथरस । ग्रीष्म ऋतु के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रणधीर सिंह तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सैंपलिंग की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कोटा स्थित विनोद कुमार पुत्र वेणी राम की आइसक्रीम फैक्ट्री से कुल्फी घोल का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया। इसके अलावा जवाहर बाजार स्थित निशिता एंटरप्राइजेज से क्वालिटी वाल्स वनीला आइसक्रीम का नमूना संग्रहित किया गया।इसी क्रम में एसडीएम कोर्ट के पास स्थित मनोज कुमार पुत्र रामेश्वर जाट के प्रतिष्ठान से भी वनीला आइसक्रीम का नमूना लेकर परीक्षण के लिए सुरक्षित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और मिलावट अथवा मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पारुल सिंह, सुरेंद्र कुमार गोंड, ओमकार कुशवाहा तथा करतार सिंह भी शामिल रहे।


नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें