सुशासन तिहार से संवरी जोधन राम की खेती, किसान क्रेडिट कार्ड से मिली नई ताकत
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार प्रदेश के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है। इस अभिनव पहल के माध्यम से अंतिम छोर तक बसे लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से मिल रहा है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ के किसान जोधन राम इसकी जीवंत मिसाल हैं, जिनकी खेती को अब नई मजबूती मिली है।
आवेदन के तुरंत बाद मिला किसान क्रेडिट कार्ड
जोधन राम ने सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए आवेदन किया था। जिला प्रशासन की तत्परता और कार्यकुशलता के चलते उनका आवेदन शीघ्र स्वीकृत हुआ और उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया।
जोधन राम बताते हैं कि पहले इस प्रकार की प्रक्रियाओं में काफी समय लग जाता था, लेकिन अब शासन की संवेदनशील व्यवस्था के कारण गांव में ही समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।
समय पर खाद-बीज मिलने से बढ़ी उम्मीदें
किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से जोधन राम को अब खेती के लिए आवश्यक खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री समय पर उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी में समय का बहुत महत्व होता है और संसाधनों की समय पर उपलब्धता से फसल उत्पादन बेहतर होगा तथा आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
जोधन राम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से हमारी समस्याओं का समाधान गांव में ही हो रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से अब खेती करना आसान हो जाएगा।
गुणवत्ता पूर्ण निराकरण से मिल रहा योजनाओं का लाभ
जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।इससे जोधन राम जैसे अनेक किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है और उनकी आजीविका को नई दिशा मिल रही है।


एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा