छत्तीसगढ़ सरकार एक्शन मोड में, विधानसभा सत्र और कैबिनेट मीटिंग पर नजर
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल, विधानसभा का विशेष सत्र और कैबिनेट की अहम बैठकें
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आज शासन और प्रशासन से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मैराथन बैठकों के दौर से लेकर विधानसभा के आगामी विशेष सत्र तक, प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को बुलाया गया है। इस सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। जानकारी के अनुसार, सरकार इस दौरान विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला सकती है। साथ ही, नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का समर्थन न करने के मुद्दे पर भी सदन में प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री का व्यस्त शेड्यूल: विभागों की समीक्षा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में सुबह से शाम तक कई महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
-
सुबह 11:30 बजे: उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक।
-
दोपहर 12:15 बजे: श्रम विभाग के कामकाज पर चर्चा।
-
दोपहर 03:30 बजे: महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों का जायजा लेंगे। शाम को कार्यालयीन कार्यों को निपटाने के बाद मुख्यमंत्री सवा पांच बजे अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
कल होगी कैबिनेट की बड़ी बैठक
29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य के कई नीतिगत प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि जनहित से जुड़े कुछ बड़े फैसलों का ऐलान इस बैठक के बाद किया जा सकता है।
श्रीनगर से लौट रहे डिप्टी सीएम अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपना तीन दिवसीय श्रीनगर दौरा पूरा कर आज शाम 06:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। साव वहां केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित 'खेल चिंतन शिविर' में शामिल होने गए थे। इस शिविर में देशभर के खेल मंत्रियों ने हिस्सा लिया और देश की नई खेल नीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत