बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, नए मंत्रियों की एंट्री पर सियासी सरगर्मी
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिल्ली से लौटने के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों की संख्या पर विस्तृत चर्चा की। सूत्रों की मानें तो जदयू इस बार कैबिनेट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए दबाव बना रही है।
बहुमत साबित करने के बाद होगा विस्तार 24 अप्रैल को सम्राट चौधरी विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। माना जा रहा है कि इसके तुरंत बाद या मई की शुरुआत में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। फिलहाल सरकार मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम (विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव) के भरोसे चल रही है। बंगाल चुनाव के कारण कई विधायक फिलहाल वहां व्यस्त हैं, इसलिए अंतिम विस्तार बंगाल चुनाव के चरणों के समापन के बाद संभावित है।
नए चेहरों की एंट्री और दिग्गजों की विदाई संभव नई कैबिनेट में भाजपा, जदयू और लोजपा-आर से नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जबकि नीतीश सरकार के कुछ पुराने मंत्रियों की विदाई तय मानी जा रही है। विशेषकर विजय कुमार सिन्हा की भूमिका को लेकर भी सियासी गलियारों में काफी चर्चा है। हम (HAM) और रालोमो (RLM) के कोटे में बड़े बदलाव की संभावना कम है।


सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल
सोनम रघुवंशी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जमानत पर लगाई रोक
नतीजों से पहले Infosys के शेयर फिसले, IT कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर बाजार की नजर
सिर्फ 16 रन और... अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, कोहली-केएल राहुल की करेंगे बराबरी
बलराम कृषि महोत्सव में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, किसानों को देंगे विकास की सौगात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर संसद में घमासान, दोनों पक्ष आमने-सामने
सचिन, कोहली, धोनी के बीच शास्त्री की पसंद बनी चर्चा, ऑलटाइम XI में कई बड़े नाम गायब
अमेरिका के खिलाफ ईरान का आक्रामक रुख, 9/11 जैसे हमले की चेतावनी