केजीएमयू फर्जीवाड़ा: डॉ. रमीज से कनेक्शन और 4 डॉक्टरों की संदिग्ध भूमिका, पुलिस जांच तेज।
लखनऊ| केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, धर्मांतरण रैकेट और ठगी की आशंका किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) प्रशासन ने मंगलवार को एक ऐसे जालसाज को दबोचा है जो खुद को डॉक्टर बताकर छात्राओं और मरीजों को ठग रहा था। आरोपी हस्साम अहमद मात्र 12वीं पास है, जिसके धर्मांतरण रैकेट से जुड़े होने की गंभीर आशंका जताई गई है। हस्साम के संपर्क में एमबीबीएस की कई छात्राएं थीं, जिन्हें वह एम्स दिल्ली में एक फर्जी कॉन्फ्रेंस के बहाने ले जाने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उससे सघन पूछताछ शुरू कर दी है।
डीन के फर्जी हस्ताक्षर और व्हाट्सएप डीपी का खेल केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के अनुसार, आरोपी हस्साम अजीज नगर सेमरा गोडी का रहने वाला है। उसने 'कॉर्डियो सेवा संस्थान' नाम से एक फर्जी ट्रस्ट बना रखा था। वह विश्वविद्यालय में खुद को सीनियर डॉक्टर बताकर छात्रों पर रौब झाड़ता था। आरोपी ने अपने व्हाट्सएप पर प्रो. केके सिंह की तस्वीर लगा रखी थी और उन्हीं के फर्जी हस्ताक्षर से छात्राओं को एम्स दिल्ली का निमंत्रण पत्र जारी किया था। इस पत्र में अमेरिका के प्रसिद्ध डॉक्टरों से मिलवाने का झांसा भी दिया गया था।
डॉक्टरों की भूमिका और 'डॉ. रमीज' कनेक्शन पूछताछ में आरोपी ने केजीएमयू के एक ही समुदाय से जुड़े चार डॉक्टरों के नाम लिए हैं, जिनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस इन डॉक्टरों और आरोपी के बीच के संबंधों की जांच कर रही है। साथ ही, हस्साम का कनेक्शन पूर्व में धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोप में जेल जा चुके डॉ. रमीज से भी खंगाला जा रहा है। आशंका है कि हस्साम पूर्व में डॉ. रमीज के संपर्क में रहा था।
छात्राओं के दर्ज होंगे बयान, मोबाइल खंगाल रही पुलिस एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का मोबाइल बरामद कर लिया गया है और उसकी कॉल डिटेल (CDR) खंगाली जा रही है। उन छात्राओं के बयान भी दर्ज किए जाएंगे जो आरोपी के प्रभाव में आकर चिकित्सा शिविरों में शामिल हुई थीं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि केजीएमयू में उसे किसका संरक्षण प्राप्त था।


25 क्विंटल फूलों से सजा बद्रीनाथ धाम, कपाट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
18% वोटिंग के बीच शुवेंदु की चेतावनी—परिवर्तन नहीं तो सनातन खतरे में
किसानों को राहत की तैयारी, गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाने पर मंथन तेज
आज का पंचांग
क्यों है केदारनाथ का शिवलिंग अलग? पांडवों की मुक्ति से जुड़ी कहानी
चमत्कारी धाम का रहस्य! दक्षिण में बसे इस खाटू श्याम मंदिर की महिमा