दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
Deepika Padukone: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को एक खास खबर देकर चौंका दिया। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई और फैंस उनकी हर झलक देखने के लिए उत्साहित हो गए।दीपिका हमेशा से अपने स्टाइल और ग्रेस के लिए जानी जाती हैं, और अब जब वो फिर से गर्भवती हैं तो उनके पहले वाले प्रेग्नेंसी लुक्स जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, अपनी पहली गर्भावस्था में उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट हो से लेकर वेस्टर्न स्टाइल तक हर लुक को बेहद खूबसूरती से कैरी किया था। इस लेख में हम आपको उनके कुछ शानदार प्रेग्नेंसी लुक्स और स्टाइलिंग टिप्स के बारे में बताएंगे।
पहला लुक
- सबसे पहले नजर डालते हैं उनके इस सिंपल कुर्ता लुक पर।
- इस तरह का कुर्ता गर्भावस्था में काफी कंफर्टेबल रहता है।
- अगर आप चाहें तो दीपिका के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।
- इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रखें।
दूसरा लुक
- जब दीपिका फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस बॉडी हगिंग गाउन में नजर आई थीं, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया था।
- इस ड्रेस में उनका बेबी बंप काफी क्यूट लग रहा था।
- अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें बॉडीकॉन पहनना पसंद है तो दीपिका के इस लुक से टिप्स लें।
- इसके साथ बालों में पॉनीटेल बनाएं, ताकि लुक प्यारा दिखे।
तीसरा लुक
- दीपिका ने गर्भावस्था में एथनिक लुक में भी कहर बरपाया था।
- इस पर्पल रंग की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
- इसके साथ उन्होंने स्लीक बन बनाया था।
- इस स्लीक बन में वो बेहद प्यारी लग रहीं थीं।
चौथा लुक
- पीले रंग की मिडी उनपर खूब जच रही थी।
- इस तरह की ड्रेस ज्यादातर प्रेगनेंट महिलाओं को पसंद आती है।
- ये देखने में भी कमाल की लगती है।
- इसके साथ बालों में मेसी बन बेहद कमाल का लगता है।
- आप भी चाहें तो इनसे टिप्स नहीं ले सकती हैं।


महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात