खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।
भोपाल में गौ-तस्करी की आशंका पर बवाल; थाने में बजरंग दल का प्रदर्शन, SIT जांच की मांग
भोपाल| के गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। शनिवार को एक स्थानीय फार्म हाउस में गायों की घंटियां और भारी मात्रा में खून के निशान मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अंदेशा जताया जा रहा है कि गौ-वंश को काटकर तस्करी के उद्देश्य से ले जाया गया है, हालांकि पुलिस अब तक किसी भी संदिग्ध को पकड़ने में नाकाम रही है।
थाने का घेराव और प्रदर्शन इस घटना के विरोध में सोमवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने गांधी नगर थाने का घेराव कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, उन पर कठोर धाराएं लगाई जाएं और पूरे मामले की जांच एसआईटी (SIT) से कराई जाए।
खेत से गायब हुई थीं गायें पुलिस शिकायत के अनुसार, गोदरमऊ निवासी बद्रीप्रसाद भिलाला ने बताया कि शुक्रवार रात उन्होंने अपनी गायों को खेत के समीप बांधा था, लेकिन शनिवार सुबह वे वहां से गायब मिलीं।
फार्म हाउस में मिले साक्ष्य तलाश के दौरान पास स्थित जैन फार्म हाउस में गायों की घंटियां और रक्त के अवशेष मिले, जिससे क्रूरता की आशंका प्रबल हो गई है। गांधी नगर थाना प्रभारी ब्रजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।


राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने