ट्रैफिक अलर्ट: राजबाड़ा-गांधी हॉल मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद
इंदौर। इंदौर में कल आयोजित होने वाली ‘महिला नारी शक्ति वंदन बिल मैराथन’ को लेकर यातायात पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। राजबाड़ा से गांधी हॉल तक के प्रमुख मार्ग को मैराथन की समाप्ति तक ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है।हजारों की तादाद में जुटने वाली महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्जन प्लान इस प्रकार है:
इन रास्तों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
राजबाड़ा की ओर प्रवेश बंद: यशवंत रोड चौराहा, इमामबाड़ा, विजय चाट हाउस, अन्ना पान तिराहा, फ्रूट मार्केट, एमजी रोड चौकी और गणेश कैप मार्ट चौराहा से राजबाड़ा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
रीगल से राजबाड़ा: रीगल तिराहा से राजबाड़ा की ओर आने वाले सभी वाहनों पर रोक रहेगी।
खातीपुरा/मृगनयनी: खातीपुरा उतार से मृगनयनी की ओर आवागमन बंद रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन)
सामान्य यातायात: सुभाष चौक से पानी की टंकी होते हुए नगर निगम, लोखंडे या मरीमाता की ओर जा सकेंगे।
रिवर साइड रूट: मृगनयनी की ओर जाने वाले वाहन संजय सेतु रिवर साइड से होते हुए नंदलालपुरा की तरफ निकल सकेंगे।
भारी वाहन: राजकुमार ब्रिज से भागीरथपुरा और पटेल ब्रिज से जवाहर मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
एयरपोर्ट जाने वालों के लिए सलाह
एसीपी सुप्रिया चौधरी के अनुसार, शहर के अंदरुनी रास्तों पर डायवर्जन रहेगा, इसलिए एयरपोर्ट जाने वाले यात्री असुविधा से बचने के लिए विजयनगर चौराहा, लवकुश चौराहा, सुपर कॉरिडोर वाले रास्ते का चुनाव करें।
पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसों के लिए पोद्दार प्लाजा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बसें नंदलालपुरा और फ्रूट मार्केट होते हुए यशवंत रोड चौराहा से पार्किंग स्थल तक पहुँच सकेंगी।
यह व्यवस्था कल सुबह 6 बजे से शुरू होगी और मैराथन के खत्म होने तक जारी रहेगी। हालांकि, एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।


बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद