तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
PM Modi In Rajya Sabha: महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन बिलों पर दूसरे दिन चर्चा जारी है. इस बीच राज्यसभा में उपसभापति पद पर हरिवंश नारायण सिंह गए हैं. इस दौरान खुद पीएम मोदी राज्यसभा में मौजूद रहे. पीएम मोदी ने हरिवंश सिंह को उपसभापति पद पर चुने जाने की बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सदन का हमेशा से ही आपके प्रति विश्वास रहा है. हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हैं.
पीएम मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि सदन की ओर से, मेरी तरफ से मैं हरिवंश जी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. राज्यसभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना, ये अपने आप में इस सदन का जो गहरा विश्वास है और बीते हुए कालखंड में आपके अनुभव का सदन को जो लाभ मिला है, सबको साथ लेकर चलने का आपका जो प्रयास रहा है, उसपर एक प्रकार से सदन ने आज एक मुहर लगा दी है.
उन्होंने कहा कि ये एक अनुभव और सहज कार्यशैली का सम्मान है और एक सहज कार्यशैली की स्वीकृति भी है. हम सबने हरिवंश जी के नेतृत्व में सदन की शक्ति को और अधिक प्रभावी होते हुए भी देखा है. मैं कह सकता हूं कि केवल सदन की कार्यवाही का संचालन ही नहीं, वे अपने जीवन के भूतकाल के अनुभवों का भी बहुत ही सटीक तरीके से सदन को समृद्ध करने में उपयोग करते हैं.
राज्यसभा में क्या-क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि उनका ये अनुभव पूरी कार्यवाही को, संचालन को और सदन के माहौल को और अधिक परिपक्व बनाता है. मुझे विश्वास है कि उप सभापति जी का नया कार्यकाल उसी भावना, संतुलन और समर्पण के साथ आगे बढ़ेगा और हम सबके प्रयासों से सदन की गरिमा को नई ऊंचाई प्राप्त होगी.
उन्होंने कहा कि हरिवंश जी का जन्म जेपी के गांव में हुआ और सहज रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि के कारण वो अपने गांव के विकास के लिए विद्यार्थी काल से भी कुछ न कुछ करते और उनकी शिक्षा-दिक्षा काशी में हुई.
आगे कहा कि आज 17 अप्रैल है और 17 अप्रैल, 1927 हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की जन्म जयंती भी है. विशेषता ये भी है कि आज 17 अप्रैल को आप जब तीसरी बार इस दायित्व को संभालने जा रहे हैं, चन्द्रशेखर जी के साथ आपका जुड़ाव, उनके प्रति आपका लगाव रहा और एक प्रकार से आप उनके सहयात्री रहे, उनके पूरे कार्यकाल में, ये अपने आप में एक बड़ा सुयोग है.
पीएम मोदी ने कहा कि 2018 में जब हरिवंश जी ने राज्यसभा के उप सभापति की भूमिका निभानी शुरू की, उसके बाद मेरी जानकारी के अनुसार इन्होंने colleges और universities में 350 से अधिक कार्यक्रम किए हैं. ये बहुत बड़ा काम है.


इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला