पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला जारी, ऑरेंज-पर्पल कैप पर किसका कब्जा?
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब के पांच मैचों में नौ अंक हो गए हैं।
मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की नाबाद 60 गेंदों पर सात छक्कों और आठचौकों की मदद से खेली नाबाद 112 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 195 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 39 गेंदों पर नाबाद 80 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 35 गेंदों पर बनाए 66 रनों की मदद से 16.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीत लिया। आइए देखते हैं कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स मैच के बाद अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर मौजूद है...
पांच टीमों के एक समान अंक
अब तक खेले गए मुकाबले के हिसाब से गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें बेहद मजबूत दिख रही हैं। पंजाब अब तक अजेय बनी हुई है और उसने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। पंजाब की टीम पांच मैचों में नौ अंक लेकर शीर्ष पर मौजूद है, जबकि आरसीबी की टीम आठ अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान भी इतने अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स और सीएसके की टीमों के एक समान चार-चार अंक हैं। लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण सनराइजर्स चौथे स्थान पर है।
सबसे सफल टीमों का बुरा हाल
आईपीएल की तीन सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), इन तीन टीमों का हाल इस सीजन बेहाल है। अंक तालिका में ये तीन टीमें क्रमश: आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर मौजूद हैं। केकेआर का तो पांच मैचों के बाद भी खाता नहीं खुल सका है, जबकि मुंबई की टीम पहला मैच जीतने के बाद लगातार चार मुकाबले गंवा चुकी है। सीएसके ने हालांकि, अपने पिछले दो मैच जीते हैं, लेकिन उसका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुसार नहीं रहा है।ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास ही है। आरसीबी के कोहली ने पांच मैचों में 228 रन बनाए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिच क्लासेन हैं जिन्होंने पांच मैचों में 224 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप बरकरार है। प्रसिद्ध ने चार मैचों में 10 विकेट लिए हैं। सीएसके के अंशुल कंबोज के नाम भी इतने ही विकेट हैं, लेकिन प्रसिद्ध की इकॉनोमी कंबोज से बेहतर है जिस कारण वह शीर्ष पर हैं।


बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा