हत्या को दुर्घटना दिखाने की कोशिश, लेकिन खुल गया राज
रायपुर|डीडी नगर में सितंबर 2025 में हुई संदिग्ध मौत का 8 महीने बाद खुलासा हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 17 चोटें मिलने पर पत्नी और बेटियों ने पूछताछ में पिता की पिटाई कर हत्या करना स्वीकार किया|
बेटी ने मां के साथ मिलकर की पिता की हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का है. बुधवार को यह स्पष्ट हुआ पिछले साल 27 सितंबर को पत्नी और बेटियों ने रील देखने के विवाद में वीरेंद्र की हत्या की थी।महिला ने मौत को दुर्घटना बताकर अनुकंपा नौकरी भी प्राप्त की थी|
रील देखने को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस ने मृतक की 44 वर्षीय पत्नी दीपा भारती गोस्वामी, 19 वर्षीय बेटी तनिया भारती गोस्वामी और एक नाबालिग पुत्री को गिरफ्तार किया है. वीरेंद्र विपणन संघ में चपरासी था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ|
जांच में पता चला कि 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे जब बेटी तनिया मोबाइल पर रील देख रही थी, पिता ने मना किया. इस पर दोनों में बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई. नाराज पत्नी और बेटियों ने मिलकर लकड़ी के बैट और ईंट से वीरेंद्र के सिर पर हमला किया. जिससे उसकी मौत हो गई|
कपड़े और हथियार नाले में फेंके
कपड़े और हथियार नाले में फेंके घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए तीनों ने मिलकर पहले तो खून के निशान साफ किए. इसके बाद कपड़े व हथियार नाले में फेंक दिए गए. परिजनों को गुमराह करने के लिए पत्नी और बेटीने बताया कि वीरेंद्र बाथरूम में गिर गए थे. बाथरूम में गिरने से वे घायल हो गए थे. पुलिस ने पत्नी, बेटी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है|


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह