PSL को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ी का बयान वायरल: IPL से तुलना पर कही बड़ी बात
राइली रूसो ने कुछ दिन पहले IPL को फिल्म और PSL को अधिक प्रतिस्पर्धी बताया था, वह अभी क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं. सभी जानते हैं कि पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना में इंडियन प्रीमियर लीग कितनी बड़ी है, और ऐसे बयान अक्सर वो खिलाड़ी देते हैं जिन्हें आईपीएल में जगह नहीं मिल पाती. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने भी PCB को आईना दिखाया है. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान में आकर वही खेलता है जिन्हें भारत में लीग खेलने का मौका नहीं मिलता, नहीं तो किसी को भी मौका मिले तो वह पहले आईपीएल को ही चुनेगा.शहजाद ने राइली रूसो जैसे खिलाड़ियों की भी पोल खोल दी, जो बेतुका सा तर्क देकर PSL को बेहतर बताते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे प्लेयर्स सिर्फ इसलिए पाकिस्तान की तारीफ करते हैं क्योंकि उन्हें यहां से पैसा मिल रहा है. अगर किसी को भी दोनों लीग (IPL vs PSL) में खेलने का मौका मिले तो वह भारत में ही जाएगा.
PSL में खेलते हैं रिटायर्ड प्लेयर्स
शहजाद ने कहा, "आपके पास ज्यादातर प्लेयर वही हैं, जो आईपीएल खेलकर, आईपीएल से रिटायर्ड होकर, जिनका आगे भविष्य नहीं बना." उन्होंने डेविड वार्नर समेत कई खिलाड़ियों के नाम भी लिए. उन्होंने आगे कहा, "क्योंकि ये वहां कमेंटरी में भी नहीं हैं. जैसे केविन पीटरसन आ गए, क्रिस गेल जुड़े हुए हैं. वही प्लेयर आपके पास आकर कहेंगे कि पाकिस्तान सुपर लीग आईपीएल से बेहतर है. वर्ना अगर किसी के पास मौका होगा न तो वह आईपीएल को ही चुनेगा."शहजाद ने ये भी कहा कि बेशक PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग में 8 टीमें करके इसे बड़ा बनाने की कोशिश की, लेकिन लीग की क्वालिटी में गिरावट ही आई है. उन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी के आईपीएल में जाने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि ये प्रोफेशनल प्लेयर की पसंद है.


सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला