इंदौर-रतलाम की चटपटी नमकीन पर असर, कीमतों में ₹20/kg तक उछाल
ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब इंदौर के नमकीन उद्योग पर भी पड़ने लगा है. देश भर में इंदौर की चटकारे वाले चटपटी नमकीन प्रसिद्ध है, लेकिन अब ये नमकीन व्यापार दोहरी चुनौतियों से गुजर रहा है. ईरान और अमोरिका बीच जारी तनाव के चलते उत्पादन लागत में तेज़ बढ़ोतरी के कारण नमकीन के दाम 20 से 40 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं. इनता ही नहीं इंदौर की नमकीन का एक्सपोर्ट भी कम हो गया है.
रोजाना करीब 100 टन नमकीन की होती थी खपत
इंदौर से रोजाना करीब 100 टन नमकीन देश-विदेश में भेजा जाता है. यह सप्लाई भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ 80 से अधिक देशों तक पहुंचती है. बता दें कि अनिश्चित हालात के चलते निर्यात ऑर्डर करीब आधे रह गए हैं और गल्फ देशों में सप्लाई लगभग ठप हो गई है, जिससे करोड़ों रुपए के कारोबार पर असर पड़ा है.
अनुराग बोथरा ने दी जानकारी
इस बारे में इंदौर नमकीन मिठाई महासंघ के सचिव अनुराग बोथरा ने बताया है कि लागत बढ़ने के कारण नमकीन की कीमतों में औसतन 20 रुपये प्रतिकिलो तक की बृद्धि हुई है. इसका असर ग्राहकी पर भी देखा जा सकता है.
इस वजह से बढ़ी कीमती
उन्होंने जानकारी दी है कि पीएनजी गैस की सीमित उपलब्धता (करीब 60%) और मूंगफली तेल के दाम बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ी है. इसके अलावा पैकिंग मटेरियल के दाम में भी बड़ा उछाल आया है- जो पहले 190–195 रुपए प्रति किलो मिलता था, वह अब करीब 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है. यहां कि हींग की कीमतों में भी 5 से 10 प्रतिशत तक की बृद्धि हुई है.


तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला