गुस्से में युवती ने युवक को जूतों से पीटा
देवरी|मध्य प्रदेश के देवरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|
बैंक से बाहर बुलाकर जूते से पीटा
इस पूरे मामले में ग्राम जमुनिया निवासी पीड़ित राजेश शर्मा ने गौरझामर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन के अनुसार, वह जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के साथ रहता है. 13 अप्रैल को वह गौरझामर क्षेत्र में बैंक के काम से गया हुआ था. बैंक के अंदर एक व्यक्ति ने उसे बताया कि विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया उन्हें बाहर बुला रही हैं|
मामले में पीड़ित का आरोप है कि वह बैंक के बाहर खड़ी सफेद रंग की स्कॉपियों के पास पहुंचा था. गाड़ी के पास जाते ही प्रियंका पटेरिया ने पहले राजेश के साथ गाली-गलौज की और फिर जूता निकालकर मारपीट शुरू कर दी. उसने प्रियंका से अपनी गलती पूछी तो कहा गया कि उनके पिता के खिलाफ काम कर रहा है. पूरी घटना में बताया जा रहा है कि पूरा मामला बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, इसका वीडियाे भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|
पीड़ित ने की थाने में शिकायत
पीड़ित ने पूरे मामले की लिखित शिकायत गौरझामर थाने में की है. पुलिस ने कहा है कि आवेदन प्राप्त हो गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में पीड़ित राजेश का आरोप है कि मामला प्रभावशाली परिवार से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई में देरी की जा रही है|
वो मेरी कार का करता था पीछा
विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका ने मामले में कहा कि मैंने राजेश शर्मा को मारा है, क्योंकि वह किसी के कहने में आकर मेरी कार को लंबे समय से फॉलो कर रहा है. मुझे गाड़ी से कट मारता है और इसी ने मेरा नंबर अनजान लोगों के बीच बांट दिया है. मुझे नशे की हालत में लोग रात के दो-दो बजे कॉल करते हैं. इन लोगों से मुझे जान का खतरा भी लगा हुआ है. प्रियंका ने आगे कहा कि दो साल पहले मेरे साथ जो मारपीट हुई थी, उस शिकायत में राजेश शर्मा का नाम भी शामिल है|


बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा