खौफनाक साजिश का खुलासा — पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को तलवार से काटा, इलाके में सनसनी
Crime News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील के ग्राम दूधाखेड़ी से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी. इस जघन्य हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने गरोठ-भानपुरा मार्ग पर दूधाखेड़ी गेट पर चक्काजाम कर दिया. लोग आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं.
पुलिस ने किए शव के अवशेष जब्त
पुलिस ने मृतक के शव के अवशेष जब्त कर भानपुरा के शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम व फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं. मिली जानकारी के अनुसार भानपुरा तहसील के ग्राम दूधाखेड़ी का रहने वाला 34 वर्षीय धनराज पुत्र बाबुनाथ 10 अप्रैल से ही लापता था, जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला हत्या का निकला.
इस केस का मुख्य आरोपी
इस केस का मुख्य आरोपी पंकज पुत्र रमेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पंकज की उम्र 40 साल बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय धनराज की पत्नी धापू बाई और पंकज के बीच अफेयर चल रहा था, जिसके बारे में मृतक धनराज को जानकारी लग गई थी. इसी कारण आए दिन दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होते थे. इसी वजह से दोनों ने धनराज को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया.
10 अप्रैल की रात हत्या
10 अप्रैल की रात धनराज की हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन जलाने में पूरी तरह से सफल न होने के कारण पंकज ने खेत में काम करने के बहाने जेसीबी मंगवाई और एक बड़ा गड्ढा खुदवाया. इसके बाद शव के तलवार से कई टुकड़े किए और उस गड्ढे में दफना दिया.
धनराज की बेटी ने 11 अप्रैल को पिता धनराज के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने मां और आरोपी पंकज पर शक जताया. इसके बाद पुलिस ने छानबीन की और मामले की उजागर कर दिया.


इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला