एमपी पुलिस भर्ती रिजल्ट जारी: सुनील अव्वल, टॉपर्स में 2 बेटियों ने भी मारी बाजी
जबलपुर/भोपाल। एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा.2025 का फाइनल रिजल्ट कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी कर दिया। 7500 पदों के लिए हुई इस भर्ती में करीब 9.78 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 6525 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया है। में इस बार OBC वर्ग का दबदबा देखने को मिला है। टॉप-10 की सूची में 7 उम्मीदवार OBC वर्ग से हैं। जबकि सूची में कुल 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा अनारक्षित व अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों ने भी जगह बनाई है। टॉपर्स में जबलपुर के सुनील मीणा ने 169 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर भी जबलपुर के अंकित रघुवंशी रहे। तीसरे स्थान पर नीमच के दीपक जाट, चौथे स्थान पर रीवा के आदर्श सेन और पांचवें स्थान पर भोपाल के सूरज मसीह रहे। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पहला चरण 25 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था। जिसमें 57985 उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए पात्र घोषित किया गया। इसके बाद 23 फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई।
जबलपुर सहित 11 शहरों में हुई थी परीक्षा-
कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच राज्य के 11 शहर जबलपुर, भोपाल, इंदौर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की गई थी। बोर्ड के अनुसार अंतिम चयन में 87 प्रतिशत पद मुख्य भाग और 14 प्रतिशत पद OBC वर्ग के लिए निर्धारित हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं


महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात