फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल
राजनांदगांव|छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हितग्राहियों को अब फोर्टिफाइड की जगह पर अब सामान्य चावल का वितरण किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, भंडारण पूरा नहीं करने का सीधा असर सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर पड़ता नजर आ रहा है|
अब फोर्टिफाइड की जगह राशनकार्ड धारियों को मिलेगा सामान्य चावल
फोर्टिफाइड मिलिंग के नहीं होने के चलते मिलर्स ने नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा नहीं कराया, अब चुकिं शासन के निर्देश पर हितग्राहियों को दो माह का चावल एक मुश्त देने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में मांग के मुताबिक नान के गोदाम में चावल नहीं है, जिससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है, इस अवस्था का सबसे बड़ा असर गरीब और जरूरतमंद लोगों पर पड़ रहा है, जो की उचित मूल्य की दुकानों से मिलने वाले चावल पर ही निर्भर रहते हैं|
क्या होता है फोर्टिफाइड चावल?
फोर्टिफाइड चावल, वह चावल होता है. जिसमें कुछ खास पोषक तत्व जैसे आयरन, फोलिक एसिड, और विटामिन बी 12, जैसे जरूरी विटामिन को जोड़कर इसे पोषण समृद्ध बनाया जाता है. इनका उद्देश्य खून की कमी एनीमिया कुपोषण और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने का होता है, साधारण चावल में यह तत्व बहुत कम होते हैं, शासन को इसके लिए मिलर्स को अतिरिक्त खर्च देना पड़ता है|
वहीं इसे लेकर जिले के खाद्य अधिकारी ने बताया कि रविन्द्र सोनी ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल 30 मार्च तक था. अब सामान्य चावल का वितरण इस माह से किया जाएगा|


संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय