अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
रायपुर : बेमेतरा जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामले में जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल द्वारा तहसील थान खमरिया अंतर्गत ग्राम कुरदा एवं जेवरा में अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 1 जेसीबी मशीन, 2 हाईवा वाहन तथा ईंट से भरा 1 स्वराज माजदा वाहन जब्त किया गया। इन वाहनों को सुरक्षार्थ थाना थान खमरिया में रखा गया है।
इसके अतिरिक्त अवैध परिवहन के एक अन्य प्रकरण में रेत से भरा 1 हाईवा वाहन भी जब्त कर थाना बेरला में सुरक्षित रखा गया है, जिस पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों भी प्रशासन द्वारा गिट्टी से भरी 2 हाईवा गाडि़यां जब्त कर थाना बेरला में खड़ी कराई गई थीं, जिन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा आम नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर