शहर काजी ने आधिकारिक तौर पर नमाज के वक्त का किया ऐलान
मेरठ|सऊदी अरब में बुधवार को ईद का चांद दिखाई नहीं दिया। ऐसे में तय हो गया कि इस बार पूरे 30 रोजे होंगे और शुक्रवार को वहां ईद मनाई जाएगी। भारत में शनिवार को ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
शहरकाज़ी ज़ैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने बताया कि शाही ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे होगी, इसलिए नमाजी एक घंटा पहले ही वहां पहुंच जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की, कि कोई भी नमाजी सड़क पर या मस्जिदों के बाहर नमाज अदा न करे। पुलिस-प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाए। उन्होंने ईद पर बिजली और पानी की व्यवस्था के बेहतर इंतजाम करने की मांग प्रशासन से की। वहीं मेरठ के साथ ही बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर समेत पूरे वेस्ट यूपी में ईद को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्था कर ली है। मुसलमानों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
वहीं ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के अध्यक्ष कारी शफीकुर्रहमान ने बताया कि बुधवार को सऊदी में चांद नहीं दिखा। ऐसे में वहां शुक्रवार को ईद मनेगी। भारत में अगले दिन यानी शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रमजान मुबारक के एक महीने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद प्यार और मुहब्बत का पैगाम देता है। रमजान का एक महीना पूरी दुनिया में कारोबार को बढ़ावा देता है। इस त्योहार पर अपने आप में सुधार करने का संकल्प लिया जाए। नौजवानों को संबोधित करते हुए कि मुल्क की तरक्की में अपना योगदान दें। पक्का और सच्चा मुसलमान बनकर देश की खिदमत करें।
पार्षदों ने नगरायुक्त को सौंपा ज्ञापन
ईद पर सफाई और पेयजल की व्यवस्था के लिए पार्षदों ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चौपट है और पेयजल का भी संकट है। पहले की तरह इस बार भी ईद के मौके पर सफाई अभियान चलाया जाए। पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। त्योहार के दौरान लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न होने दी जाए।
उन्होंने कहा कि ईद पर काफी संख्या में लोग मस्जिद और सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होते हैं। इसलिए साफ-सफाई और पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी है। पार्षदों का कहना कि यदि समय से व्यवस्था नहीं की गईं तो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान पार्षद फजल करीम, रेशमा दिलशाद सैफी, सलमा सलीम मलिक, पूर्व पार्षद भाई गफ्फार, अफजाल सैफी भी उपस्थित रहे।
सुन्नी समुदाय की प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त
- मोबीन मस्जिद, विकासपुरी : सुबह 6:30 बजे
- अख्तर मस्जिद : सुबह 6:55 बजे
- मदरसे वाली मस्जिद, हुमायूं नगर : सुबह 7:15 बजे
- छप्पर वाली मस्जिद, ऊंचा सिद्दीक नगर : सुबह 7:45 बजे
- रशीदिया मस्जिद, रशीद नगर : सुबह 7:30 बजे
- शाही ईदगाह, दिल्ली रोड : सुबह 8 बजे
- हौज़ वाली मस्जिद, खैर नगर : सुबह 8:15 बजे
- शाहनत्थन मस्जिद शाहनत्थन : सुबह 8:15 बजे
- भय्या जी वाली मस्जिद, लालकुर्ती : सुबह 8:15 बजे
- नूर मस्जिद, गोला कुआं : सुबह 8:15 बजे
शिया समुदाय की मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त
- शाही मस्जिद ईदगाह मंसबिया, रेलवे रोड : सुबह 8 बजे
- मस्जिद दरबारे हुसैनी, जैदी फार्म : सुबह 8 बजे
- छोटी मस्जिद, कोटला घंटाघर : सुबह 8 बजे
- मस्जिद अलमुर्तजा, जैदी नगर सोसायटी : सुबह 8ः30 बजे
- शाही मस्जिद जाहिदियान : सुबह 8ः30 बजे
- मस्जिद हजरत अबू तालिब, लोहियानगर : सुबह 9 बजे


राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार