ईद स्पेशल: बिना पार्लर के पाएं ग्लोइंग स्किन
ईद आने वाली है। ईद का पर्व खुशियों का पर्व है। इस पाक पर्व को मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिलाएं इस मौके पर नए कपड़े पहनती हैं और सजती संवरती है। इस खास दिन पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे।चेहरे की चमक बढ़ाने और निखार लाने के लिए लोग ब्यूटी पार्लर में हजारों रुपये खर्च करते हैं लेकिन अगर आप ज्यादा पैसा व्यय किए बिना नेचुरल ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो ईद से पहले स्किन केयर शुरू कर दें। सही रूटीन अपनाने से त्वचा की थकान दूर होती है और चेहरा फ्रेश दिखाई देता है। अगर आप आज से ही सही स्किन केयर रूटीन अपनाते हैं तो ईद के दिन आपका चेहरा नेचुरल और हेल्दी ग्लो से चमक सकता है।ध्यान रखिएगा कि स्किन केयर करते समय ज्यादा स्क्रब न करें। नए प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं। स्किन को हमेशा मॉइश्चराइज रखें। आइए जानते हैं ईद से पहले कौन सा स्किन केयर रूटीन अपनाएं कि ग्लोइंग स्किन पा सकें।
सबसे पहले करें फेस क्लीनिंग
दिन में कम से कम दो बार फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे त्वचा पर जमा धूल, ऑयल और गंदगी हट जाती है और स्किन फ्रेश महसूस करती है।
स्क्रब से हटाएं डेड स्किन
डेड स्किन हटाने के लिए हल्का स्क्रब इस्तेमाल करें। घर पर स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच काॅफी और एक चम्मच शहद मिलाकर इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें।
फेस पैक लगाएं
ईद से पहले त्वचा को ग्लो देने के लिए फेस पैक बेहद फायदेमंद होता है। ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक बनाएं। इसके लिए दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और थोड़ा हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर धो लें।
एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
ईद पर तुरंत ग्लो पाने के घरेलू उपाय
अगर पहले से स्किन केयर करने या ब्यूटी पार्लर जाने का मौका न मिले तो इंस्टेंट निखार पाने का एक घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए,गुलाब जल से चेहरा साफ करें।कच्चे दूध से क्लीनिंग करें।खीरे का रस चेहरे पर लगाएं।शहद और नींबू का फेस पैक लगाएं।ये उपाय त्वचा को तुरंत फ्रेश और चमकदार बना सकते हैं।
अच्छी नींद और हेल्दी डाइट
नींद पूरी न होने से चेहरे पर डलनेस और डार्क सर्कल दिखने लगते हैं। ईद से पहले रोज 7–8 घंटे की नींद लें। साथ ही फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। इनमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाते हैं।
खूब पानी पिएं
स्किन को हेल्दी रखने के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी है। दिनभर में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं।


राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त