‘धुरंधर 2’ की एडिटिंग पूरी, आदित्य धर ने बताया क्यों खास है यह सीक्वल
आदित्य धर अपनी नई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म इन दिनों दर्शकों में बहुत उत्सुकता पैदा कर रही है। अपनी इस फिल्म को लेकर आदित्य ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया है।
आदित्य धर ने फैंस का किया धन्यवाद
12 मार्च को आदित्य धर ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे वह 'धुरंधर द रिवेंज' को पूरा कर रहे हैं, उन्हें पिछले साल की यादें आ रही हैं। वह टीम, फैंस और सबके सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं।
आदित्य ने मीम्स पर दी प्रतिक्रिया
आदित्य ने आगे लिखा, 'फैंस के मैसेज, ट्वीट और मीम्स जैसे 'आदित्य धर का शानदार काम' वाले देखकर उनका दिल खुश हो गया। वे खुद को बहुत लकी मानते हैं। इस इंडस्ट्री में जहां कुछ भी पक्का नहीं होता, दर्शकों का प्यार और भरोसा सबसे बड़ी चीज है। आदित्य ने यह भी लिखा कि इस साल ने उन्हें सिखाया कि बड़े सपने देखो, ईमानदारी से मेहनत करो, सब कुछ लगा दो, तब ब्रह्मांड जरूर जवाब देगा। अब मैं वापस काम पर लग गया हूं।' रणवीर सिंह ने आदित्य की इस पोस्ट पर लिखा, 'कितना प्यारा मैसेज। आपको ऐसे और भी कई साल मुबारक हों।' रणवीर के अलावा कई सेलेब्स और फैंस ने आदित्य को जन्मदिन की बधाई दी है।
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'
पिछली फिल्म 'धुरंधर' पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी उसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया और 2025 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई। दुनिया भर में इसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। 'धुरंधर' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार हैं। यह फिल्म बहुत हिट रही। अब 'धुरंधर द रिवेंज' में अर्जुन और रणवीर के बीच जबरदस्त टकराव दिखेगा। इसमें सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर भी हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो होंगे।


हनुमान जन्मोत्सव पर बनाएं ये खास भोग, बजरंगबली होंगे प्रसन्न
CM पद छोड़ने के लिए तैयार नीतीश कुमार, राज्यसभा सदस्यता की तिथियां हुईं स्पष्ट
आज ही के दिन टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, यादगार बना इतिहास
TMC की आपत्तियों पर SC का स्पष्ट जवाब, वोटर लिस्ट विवाद पर कहा – ‘हर बार ऐसा होता है’
सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
IPL के दौरान बयानबाजी, साहिबा बाली पर उठे सवाल
ईरान मुद्दे पर ट्रंप के तेवर, निवेशकों में बढ़ी घबराहट
ऑनलाइन मैरिज स्कैम का खुलासा, 37 लाख से ज्यादा की ठगी
कांग्रेस की नई पहल: MP में टैलेंट हंट, हजारों युवा बनना चाहते हैं पार्टी प्रवक्ता