क्रिकेट में फिर फिक्सिंग का साया, ICC ने दो और लोगों पर कसा शिकंजा
कोलकाता। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए वेस्टइंडीज के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जेवोन सियरल्स को अस्थायी रूप से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। ICC के मुताबिक सर्ल्स पर एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन करने के आरोप हैं। यह मामला 2023-24 में बारबाडोस में खेले गए Bim10 लीग से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इस टूर्नामेंट के दौरान मैच के नतीजे और खेल की स्थिति को प्रभावित करने की साजिश रची गई थी। इस मामले में सिर्फ सर्ल्स ही नहीं, बल्कि टाइटन्स टीम के मालिक चितरंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ट्रेवॉन ग्रिफिथ भी जांच के दायरे में आए हैं। ICC औरक्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने तीनों के खिलाफ एंटी-करप्शन कोड के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है।
IPL में खेल चुके हैं सर्ल्स
जेवोन सर्ल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेला था। IPL 2018 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 4 मैच खेले और 2 विकेट लिए। सर्ल्स वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें सीनियर इंटरनेशनल टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।
तीनों पर लगे कई गंभीर आरोप
ICC के बयान के अनुसार तीनों पर एंटी-करप्शन कोड की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। चितरंजन राठौड़ पर क्रिकेट वेस्टइंडीज के एंटी-करप्शन कोड के तहत तीन आरोप लगाए गए हैं। जेवोन सर्ल्स पर चार आरोप दर्ज किए गए हैं। ट्रेवोन ग्रिफिथ पर चार आरोप CWI के कोड और एक आरोप ICC एंटी-करप्शन कोड के तहत लगाया गया है। इन आरोपों में मैच फिक्सिंग की साजिश रचना, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल करने के लिए उकसाना और जांच में सहयोग न करना शामिल है। ICC के अनुसार तीनों ने Bim10 लीग 2023-24 के मैचों के नतीजों या खेल के अन्य पहलुओं को गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश की। इसके अलावा कुछ संदिग्ध प्रस्तावों या संपर्कों की जानकारी अधिकारियों को नहीं देना भी एंटी-करप्शन नियमों का उल्लंघन माना गया है।
14 दिन में देना होगा जवाब
ICC ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों के भीतर जवाब देने का मौका दिया है। इस दौरान एंटी-करप्शन यूनिट मामले की जांच जारी रखेगी। यह मामला पहले से चल रही एक बड़ी जांच का हिस्सा बताया जा रहा है। इससे पहले अमेरिका के खिलाड़ी आरोन जोन्स पर भी क्रिकेट वेस्टइंडीज और ICC के एंटी-करप्शन नियमों के उल्लंघन के पांच मामलों में आरोप लगाए जा चुके हैं।


CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास