नेपाल और बिहार से फ्लाइट लेकर इंदौर पहुंचे चोर, गेर में वारदात की थी योजना
इंदौर| की प्रसिद्ध रंगपंचमी गेर के दौरान मोबाइल और सोने की ज्वेलरी चोरी करने की साजिश रचने वाली गैंग को क्राइम ब्रांच और छोटी ग्वालटोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया. आरोपियों को सरवटे बस स्टैंड के आसपास होटलों में सर्चिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया. चौकाने वाली बात यह है कि सभी बीस आरोपी फ्लाईट से आए थे और सरवटे बस स्टेंड को होटल में रुके हुए थे. इस विषय में एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से आए कुछ संदिग्ध लोग गेर के दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं|
चोर फ्लाइट से पहुंचे थे इंदौर
इसके बाद क्राइम ब्रांच और स्थानीय ग्वालटोली पुलिस ने संयुक्त रूप से सरवटे बस स्टैंड और आसपास के होटलों में सर्चिंग अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान बिहार के चंपारण और आसपास के इलाकों से आए कुछ आरोपियों को पकड़ा गया, जो फ्लाइट से इंदौर पहुंचे थे, हिरासत में लिए गए 15 संदिग्ध बिहार के पूर्वी पश्चिमी चंपारण से फ्लाईट में बैठकर इंदौर आए थे. वहीं पांच आरोपी नेपाल के काठमांडू से फ्लाईट से इंदौर पहुंचे थे. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि नेपाल से भी पांच संदिग्ध लुटेरे फ्लाइट के जरिए इंदौर आए थे|
मोबाइल और सोने के आभूषण चोरी था उद्देश्य
सभी का उद्देश्य रंगपंचमी की प्राचीन गेर में शामिल होने वाली करीब पांच लाख की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल और सोने के आभूषण चोरी करना था. सभी आरोपी होटल नीलम और होटल गौरव में रुके हुए थे. पुलिस के मुताबिक आरोपी भीड़भाड़ वाले आयोजनों में जेबकतरी और लूट की वारदात करने में माहिर हैं. समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने बड़ी घटना को टाल दिया. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है|


CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स