‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईरान युद्ध से जुड़े घटनाक्रमों का हवाला देते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसर्मण कर दिया है। खड़गे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- मोदी सरकार का भारत के सामरिक और राष्ट्रीय हितों के प्रति लापरवाही भरा परित्याग सबके सामने है। एक ईरानी जहाज भारत का मेहमान था, हमारे द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 से निहत्थे लौट रहा था, लेकिन हिंद महासागर क्षेत्र में उस पर हमला कर उसे डुबो दिया गया। चिंता या शोक का कोई बयान नहीं आया। पीएम मोदी मौन साधे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि होर्मुज की खाड़ी में 1100 नाविकों के साथ 38 भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज फंस गए हैं। कैप्टन समेत दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। कोई समुद्री बचाव या राहत अभियान क्यों नहीं चलाया जा रहा है? खड़गे ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र के देशों में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। मेडिकल छात्र मदद मांगने के लिए हताशा भरा वीडियो संदेश जारी कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि भारत सरकार उनकी भलाई कैसे सुरक्षित कर रही है? क्या प्रभावित क्षेत्रों से निकासी की कोई योजना है? खड़गे ने दावा किया कि पीएम मोदी का आत्मसमर्पण राजनीतिक और नैतिक दोनों है। उन्होंने कहा कि यह भारत के मूल राष्ट्रीय हितों को कमतर दिखाता है और सालों से लगातार पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा सावधानीपूर्वक और कड़ी मेहनत से बनाई और अपनाई गई हमारी विदेश नीति को नष्ट करने वाला है।


राशिफल 18 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी
कल का 'नक्सल गढ़' आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
एमपी ट्रांसको ने सुरक्षित दूरी सुनिश्चित कर मानव जीवन को जोखिम से बचाया
सुशासन तिहार 2026 में फूल मंतिया सिंह का तत्काल बना आयुष्मान कार्ड
बस्तर के बच्चों की खेल प्रतिभा तराशने जल्द शुरू होगी अकादमी
इंदौर के डायल-112 हीरोज
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
बस्तर में बदलाव की नई बयार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ