Azamgarh Encounter: पुलिस की कार्रवाई में चार गोतस्कर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल
आजमगढ़। पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन मुठभेड़ों में दो शातिर गोतस्कर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा पुल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने की कार्रवाई
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हिस्ट्रीशीटर और शातिर गोतस्कर मेराज गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी नासिर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), दो कारतूस, बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 840 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त मेराज के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट समेत 17 से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
बदमाशों को भेजा जेल
वहीं दूसरी मुठभेड़ बृहस्पतिवार की भोर में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़ियार स्थित शाहिदा सुल्ताना स्कूल के आगे पुलिया के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कौड़िया (कुंवर नदी) में प्रतिबंधित पशु अवशेष मिलने के मामले में कुछ आरोपी सक्रिय हैं। पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी मो. आमिर घायल हो गया। पुलिस ने मौके से कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एककारतूस, दो चापड़ और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से गोवंश पकड़कर अवैध वध करने और मांस बेचने की बात स्वीकार की है। सीओ किरन पाल सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने पर कोर्ट में सवाल, दो घंटे चली बहस
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे