इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच दुबई में भी हालात चिंताजनक हैं। इस बीच एक्टर, प्रोड्यूसर और कथित फिल्म क्रिटिक केआरके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने परिवार को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि रमजान के चलते उनकी पत्नी और बच्चे दुबई में हैं। ईश्वर उनकी रक्षा करेंगे।
'मिसाइल के धमाकों की आवाज में रातभर नहीं सो पाए'
केआरके उर्फ कमाल आर खान ने एक अन्य पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका परिवार दुबई में फंसा है। जंग के हालात के चलते कोई पूरी रात नहीं सो पाया है। केआरके ने लिखा है, 'दुबई में मिसाइलों और ड्रोन के धमाके की आवाज की वजह से मेरा परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। यह शहर के सभी लोगों के लिए बहुत खतरनाक स्थिति है'।
रमजान में दुबई गया केआरके का परिवार
केआरके ने अपने एक्स अकाउंट से अपने परिवार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'मेरी पत्नी और बच्चे रमजान की वजह से इस वक्त दुबई में हैं। ईश्वर उनकी रक्षा करें'। उनका कहना है कि एक मित्र से उन्हें पता चला है कि लाखों लोग तत्काल दुबई से निकलना चाह रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट बंद होने की वजह से वे असहाय हैं। नेटिजन्स केआरके को हिम्मत दे रहे हैं कि सब ठीक होगा। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'आप तो खुद को नास्तिक बताते हो, फिर अचानक ईश्वर में यकीन कैसे?'


राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान