छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार चर्चा, साय ने गिनाईं पिछली सरकार की नाकामियां
रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीसरी दिन की कार्रवाई संपन्न हुई. इस दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई. सीएम विष्णुदेव साय ने अभिभाषण पर चर्चा में कहा कि, सबके सहयोग से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में जुटे हैं. हमारा प्रदेश किसानों के परिश्रम से धान का कटोरा बना है. भाजपा हमेशा विकास की बात करती है और कांग्रेस विनाश की बात करती है. छत्तीसगढ़ में भी पिछले कार्यकाल में हमने यह देखा है।
जनता ने कांग्रेस का अवसर दिया लेकिन वह फेल रही-सीए साय
उन्होंने आगे कहा ‘छत्तीसगढ़ के 25 सालों की यात्रा इस बात की गवाह है. जनता ने कांग्रेस को अवसर दिया और पांच साल में ही सरकार चली गई. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को दीमक की तरह खोखला किया. पांच साल में इंफ्रास्ट्रक्चर का एक भी प्रोजेक्ट नहीं आया. नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचा, स्वामी आत्मानंद को भी नहीं बख्शा. सरकार ने ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा जहां भ्रष्टाचार न हुआ हो. हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार को रोककर विकास के कार्य किए हैं।
कांग्रेस नेताओं की लड़ाई में जनता पिसती रही-सीएम साय
जघन्य अपराध है. नेताओं के परिजनों को शासकीय नौकरी दे दी गई. हमारी सरकार ने कांग्रेस सरकार के कचरे को साफ किया. जनता की गाढ़ी कमाई में सेंध लगाने वालों को जेल भेजा. जो बड़े मगरमच्छ अभी बचे हैं वे भी नहीं बचेंगे. नक्सलवाद का खात्मा का संकल्प हमारी सरकार ने लिखा. कांग्रेस सरकार ने नक्सलवाद से लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई. मैं हमारे जवानों के अदम्य साहस को नमन करता हूं. 40 साल तक छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से जूझता रहा. बस्तर में हमारी सरकार विकास की गंगा बहाने जा रही है।


बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत
बिलासपुर रेंज में अपराधियों के खिलाफ बड़ा कदम, नई नीति से पुलिस रहेगी हर समय अलर्ट
क्रूड में तेजी से बढ़ी चिंता, महंगे ईंधन का असर दिख सकता है बाजार में
महाकुंभ की तर्ज पर सिंहस्थ की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक
कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल