CG News: मार्च में छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, जानें किस मुद्दे पर जनसभा को करेंगे संबोधित
CG News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं. वह मार्च के दूसरे सप्ताह में धमतरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा में राहुल गांधी किस-किस मुद्दे पर जनता को संबोधित करने वाले हैं. वहीं, उनकी जनसभा धमतरी में क्यों हो रही है जानिए-
मार्च में छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस आगामी विधानसभा की तैयारी में जुटने लगी है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी लगातार बैठकें कर कार्यकर्ताओं को टास्क दे रही है. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है.इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ आने वाले है. जानकारी के मुताबिक मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में धमतरी जिले में राहुल गांधी की सभा होने वाली है.
किस मुद्दे पर करेंगे जनता को संबोधित
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी इस जनसभा में मनरेगा बचाओ संग्राम, जंगल कटाई, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर जनता को संबोधित करेंगे. इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज इसकी तैयारियों का जायजा लेने के धमतरी पहुंचे थे. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा की.
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की इस जनसभा में प्रदेश भर से 50 हजार से ज्यादा लोग जुटने वाले हैं. इसके लिए कार्यकर्ताओं को टास्क दिया जा रहा है. वहीं, राहुल गांधी के दौरे को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 4 रैली प्रस्तावित है, जिसमें से एक रैली छत्तीसगढ़ में संभावित है. ये रैली मार्च के दूसरे सप्ताह में संभावित है. इसमें शामिल होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आ सकते हैं.
भले ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को अभी तीन साल का वक्त बचा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है. राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाले हैं. ताकि 2028 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन सके. अब देखने वाली बात होगी राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में जोश कितना जोश भर पाते हैं.


CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
‘रिश्वत मांगना ही नहीं, लेना भी पाप है’, हाईकोर्ट की डॉक्टर को चेतावनी
खौफनाक वारदात के बाद डर ने दिलाया सरेंडर, हत्या कर शव छुपाने वाला खुद पहुंचा पुलिस के पास
गृह मंत्री शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, 14 आरोपों के साथ जारी की चार्जशीट