ग्वालियर में मानवता को झकझोरने वाली घटना,बेटा-बेटी शव के साथ ही रहे
ग्वालियर। ग्वालियर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दही मंडी स्थित मदन मार्केट में एक परिवार के घर से कई दिनों तक आती बदबू ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. यहां एक बेटे और बेटी ने अपनी मृत मां का शव घर के अंदर ही रखा और करीब चार से पांच दिन तक उसी के साथ रह रहे थे।
दूध वाले को आई बदबू
जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय उर्मिला भदौरिया, जो ग्वालियर के गोरखी स्कूल से क्लर्क पद से सेवानिवृत्त थीं, अपने बेटे अखंड प्रताप सिंह भदौरिया और बेटी रितु भदौरिया के साथ रहती थीं. शुक्रवार सुबह लगभग 7 से 8 बजे के बीच जब दूध देने वाला घर पहुंचा तो उसे अंदर से तेज बदबू महसूस हुई. शक होने पर उसने आसपास के लोगों और परिजनों को इसकी सूचना दी।
पुलिस पहुंची तो सड़ चुका था शव
सूचना मिलते ही पड़ोसी और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को खबर दी गई. पुलिस टीम ने घर में प्रवेश कर देखा तो उर्मिला भदौरिया का शव बुरी तरह सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे. इस दौरान बेटा अखंड प्रताप सिंह पुलिस को शव ले जाने से रोकता रहा, लेकिन समझाइश के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार की मानसिक स्थिति की चर्चा
बताया जा रहा है कि उर्मिला भदौरिया के पति सुरेंद्र भदौरिया का लगभग 20 वर्ष पहले निधन हो चुका था. पड़ोसियों का कहना है कि उनका बेटा और बेटी मानसिक रूप से कमजोर बताए जाते हैं, हालांकि बेटा बीटेक तक पढ़ा है और बेटी भी शिक्षित है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
कोतवाली थाना के एएसआई एच. नायक ने बताया कि बुजुर्ग महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता