भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
भोपाल : नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है. साइबर जालसाजों ने उनकी फोटो डीपी पर लगाकर नगर निगम अधिकारियों को मैसेज भेजे और पैसों की मांग की है. हैरानी की बात यह है कि यह दूसरी बार है जब नगर निगम कमिश्नर के नाम का दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड की कोशिश की गई है.
भोपाल ननि. कमिश्नर के अकाउंट से सहायक यंत्री को मैसेज
यह मैसज नंबर +84 56 848 1763 से भेजा गया, जिसे वियतनाम का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार फर्जी अकाउंट से सहायक यंत्री विजय गोयल को तीन मैसेज भेजे गए. मैसेज में पहले हालचाल पूछा गया और फिर बातचीत आगे बढ़ाने की कोशिश की गई. प्रोफाइल में इसे वियतनाम बिजनेस अकाउंट बताया गया, जिसे हाल ही में जोड़ा गया था.
नगर निगम आयुक्त ने जारी की एडवाइजरी
आयुक्त के नाम पर ठगी का मामला आने के बाद कमिश्नर संस्कृति जैन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज जारी कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि उनके नाम या फोटो का उपयोग कर कोई भी व्यक्ति पैसे की मांग करे तो उसे पूरी तरह नजरअंदाज करें और तत्काल उन्हें अवगत कराएं, जिससे समय रहते साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा सके.
पहले भी हो चुकी है ठगी की कोशिश
नवंबर 2025 में भी इसी तरह का मामला सामने आया था. उस समय फर्जी अकाउंट से खुद को मीटिंग में व्यस्त बताकर और बैंक ट्रांसफर में दिक्कत का हवाला देते हुए 50 हजार रुपए ट्रांसफर करने को कहा गया था. यह राशि एचडीएफसी बैंक के एक खाते में भेजने के लिए खाता नंबर और आईएफएससी कोड तक साझा किया गया था. हालांकि, उस समय इस मामले में भी समय रहते सतर्कता बरतने से ठगी टल गई थी.
साइबर सतर्कता की जरूरत, लोगों से भी अपील
नगर निगम जनसंपर्क विभाग ने आम नागरिकों और कर्मचारियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वरिष्ठ अधिकारी के नाम से आए पैसों के अनुरोध की पहले पुष्टि करें. अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबर, हाल ही में बनाए गए बिजनेस अकाउंट और संदिग्ध भाषा वाले मैसेज साइबर ठगी के संकेत हो सकते हैं.
इस तरह सहायक यंत्री ने दिखाई सूझबूझ
नगर निगम के सहायक यंत्री विजय गोयल के पास सोशल मीडिया में संस्कृति जैन के नाम से मैसेज आया था. लेकिन संदेशों की भाषा और नंबर देखकर विजय गोयल को शक हुआ. उन्होंने तुरंत फर्जी अकाउंट ब्लाक किया और इसकी सूचना कमिश्नर को दी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस अकाउंट से और किन-किन लोगों को मैसेज भेजे गए.


सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया