दो साल पहले किया था प्रेम विवाह, अब दर्दनाक अंत
चंदौली जिले के चकिया कोतवाली के भीषमपुर गांव में सोमवार की रात 22 वर्षीय विवाहिता की पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। पति- पत्नी परिवार से अलग घर में रहते थे। दोनों ने दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद आरोपी पति मौके से भाग गया। सुबह मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोप है की घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
क्या है पूरा मामला
कोतवाली पुलिस के अनुसार भीषमपुर गांव निवासी सुमेर मौर्य के पुत्र सनी कुमार मौर्य (24) और गांव के ही निवासी दशमी राम गौड़ की पुत्री बबली गौड़ (22) लगभग दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किए थे। विवाह के बाद दंपती परिवार से अलग गांव में ही रह रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दोनों के बीच आपसी विवाद और तनाव की स्थिति थी। सोमवार की देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बबली के परिजनों का आरोप है कि सनी कुमार मौर्य ने बबली का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बबली को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई और घटना की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण