रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
रायगढ़ : अवैध परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में 23 जनवरी से 12 फरवरी के बीच 21 दिनों में उड़नदस्ता टीम ने कुल 6 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। जब्त किए गए सभी वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने निगरानी बढ़ाई और सख्त कदम उठाए।
दरअसल, लकड़ी तस्करी और बोल्डर-पत्थरों के अवैध परिवहन की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही थीं। सूचना के अनुसार, तस्कर जंगलों से लकड़ी काटकर शहर की आरा मिलों तक पहुंचाते थे। इसी कड़ी में 23 जनवरी को जोरापाली के पास वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर पकड़ा। उसमें करीब 10 क्विंटल प्रतिबंधित मिश्रित प्रजाति की लकड़ी लोड थी। हालांकि, चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
इसके बाद 31 जनवरी को दो ट्रैक्टरों में पत्थर लोड कर खरसिया से रायगढ़ लाया जा रहा था। उड़नदस्ता टीम ने छातामुड़ा चौक पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में बोतल्दा निवासी नीरज कुमार (55) और कन्हैया सारथी (20) को गिरफ्तार किया गया।
वन विभाग का कहना है कि रायगढ़ अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगल संपदा की तस्करी और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट
बीजेपी की पश्चिम बंगाल यात्रा: सियासी उठापटक और चुनौतियों की कहानी
भारत भड़का: होर्मुज स्ट्रेट घटना पर 60 देशों की बैठक में कड़ा संदेश
राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द, दतिया विधायक अब नहीं रहेंगे कांग्रेस सदस्य
AAP में उठे सवाल: राघव चड्ढा की अलग रणनीति और डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने की वजह
‘सीता’ के रोल पर साई पल्लवी का नाम, रणबीर ने तोड़ी चुप्पी
अचानक हमले से दहशत, बंदरों ने किया घायल
एक अस्पताल से दूसरे तक दौड़, मरीजों की जान खतरे में
VDA का मास्टर प्लान: नई टाउनशिप से मिलेगा आधुनिक शहर