‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरुख खान की पॉपुलर्टी सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। अन्य देशों में भी आम लोगों से लेकर स्टार्स तक शाहरुख की एक्टिंग के कायल हैं। इसी में एक नाम है एक्वामैन फेम हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ का। जेसन ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है और उन्हें खुद से बेहतर एक्टर बताया है।
शाहरुख बहुत ही प्यारे इंसान हैं
अपनी आगामी फिल्म 'द रेकिंग क्रू' के प्रमोशन में जुटे हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने पिंकविला से बातचीत में शाहरुख की तारीफ की है। शाहरुख से अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए जेसन ने कहा कि हां, वह बहुत हैंडसम हैं। जब जेसन से पूछा गया कि पहली मुलाकात में दोनों ने किस बारे में बात की, तो उन्होंने कहा कि हम दोनों आपसी दोस्त और एक-दूसरे के काम के प्रशंसक हैं। वह बहुत ही प्यारे इंसान हैं। वह बेहद विनम्र थे। वह मुझसे बेहतर अभिनेता और कलाकार हैं। इसलिए यह आपसी सम्मान की बात थी।
जेसन मोमोआ का करियर
जेसन मोमोआ के करियर की बात करें तो 1999 में टीवी शो बेवॉच: हवाई से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने 2011 में गेम ऑफ थ्रोन्स के पहले सीजन में खाल ड्रोगो का किरदार निभाया। यहां से उन्हें काफी पॉपुलर्टी मिली। इसके बाद उन्हें डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स में एक्वामैन के रूप में कास्ट किया गया, जहां उन्होंने जस्टिस लीग और अपनी खुद की फिल्म में यह भूमिका निभाई, साथ ही शो पीसमेकर में एक कैमियो भी किया।हाल के वर्षों में, मोमोआ ने टीवी शो फ्रंटियर, सी और चीफ ऑफ वॉर में अभिनय किया है। साथ ही ड्यून और फास्ट एक्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में सपोर्टिंग या खलनायक की भूमिकाएं भी निभाई हैं। मोमोआ ने ए माइनक्राफ्ट मूवी में अभिनय किया, जो पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म थी। इस साल, 'द रेकिंग क्रू' के अलावा, उनकी पांच अन्य फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें डीसी कॉमिक्स की दुनिया में उनकी वापसी भी शामिल है।
इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी ‘किंग’
वहीं शाहरुख की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चाओं में हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
केतली से बने टेस्टी डिश, 7 रेसिपी जो आप मिस नहीं कर सकते
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
मटर पनीर और नान को एयर फ्रायर में बनाने की ट्रिक
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर