बॉलीवुड पर एक बार फिर गैंगस्टर्स का साया पड़ा है। सलमान खान लगातार ही बिश्नोई गैंग के निशाने पर बने हुए हैं। वहीं पिछले दिनों फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की वारदात की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ही ली। अब बीती रात रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया है। अब रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी मामले में जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला है कि बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के घर की भी रेकी की थी।रोहित शेट्टी मामले में आया नया अपडेट, आईएमपीपीए ने सीएम को खत लिख कर की ये मांग बॉलीवुड सेलेब्स के घर के बाहर मिली बिश्नोई गैंग के गुर्गों की लोकेशन मुंबई क्राइम ब्रांच रोहित शेट्टी मामले में लगातार नई-नई जानकारियां इकट्ठा कर रही है। अब सूत्रों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला है कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की वारदात से पहले बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने कई अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन विभिन्न फिल्मी सितारों के घरों के बाहर पाई गई। इसे आधार बनाकर क्राइम ब्रांच अब संबंधित सुरागों को जोड़ने में जुटी है। जांच में सामने आया है कि रेकी करने की जिम्मेदारी गैंग ने अपने अलग-अलग सदस्यों को दी थी।

सलमान खान के रिश्तेदार को भी दी गई धमकी

इसके अलावा बीते दिन अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में और भी तेजी दिखाई है। इसके बाद यह जानकारी भी मिली है कि अभिनेता सलमान खान के एक करीबी रिश्तेदार को भी करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने की धमकी दी गई है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं इस मामले की जांच लगातार जारी है।

रणवीर सिंह से की गई करोड़ों की फिरौती की मांग

31 जनवरी की रात करीब 12:45 बजे मुंबई के जुहू इलाके में स्थित फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, इस दौरान कम से कम पांच राउंड फायरिंग की गई, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से जा टकराई थी।
बाद में इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के अकाउंट से फेसबुक की एक पोस्ट के जरिए ये जिम्मेदारी ली गई थी।
पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए ये धमकी दी गई थी कि ये सिर्फ ट्रेलर है। अगर नहीं सुधरे तो अगली गोली घर के अंदर इसके बेडरूम में चलेगी, इसकी छाती पर।
इसके बाद 10 फरवरी की शाम को ये खबर सामने आई कि रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉइस नोट व्हॉट्सएप पर मिला है, जिसमें करोड़ों रुपये मांगे गए हैं।
इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है और धमकी भेजने वाले का पता लगा रही है।