‘CM की पाठशाला’ में होगी परीक्षा पर चर्चा, बढ़ेगा छात्रों का आत्मविश्वास
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पाठशाला आज लगने वाली है, जहां सीएम भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों के साथ परीक्षा में चर्चा करते दिखाई देंगे. मुख्यमंत्री की पाठशाला का उद्देश्य है बच्चों को परीक्षा के पहले तनाव से दूर रखना, जिसके चलते छात्रों के सभी प्रश्न का उत्तर मुख्यमंत्री देते दिखाई देंगे।
सीएम मोहन यादव की पाठशाला
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से परीक्षा में चर्चा करेंगे. जिसका आज दूसरा चरण है, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के व्यस्त दौरे के बीच में कार्यक्रम परीक्षा में चर्चा रखा गया है, क्योंकि इसके पहले सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में अचानक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बना था. मगर दिल्ली के दौरे के चलते परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम निरस्त किया गया था।
कितने बजे होगा कार्यक्रम?
सीएम मोहन यादव सोमवार शाम 5 बजे भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में छात्रों के बीच रहेंगे. जहां बच्चों के हर प्रश्न का उत्तर मुख्यमंत्री देते दिखाई देने वाले हैं. परीक्षा के पहले बच्चे किस प्रकार से तनाव से दूर रहें, इसके लिए लगातार सरकार काम कर रही है।
छात्रों का तनाव दूर करने की कोशिश
कल से 12वीं बोर्ड क्लास की परीक्षा है. इसके पहले आज मुख्यमंत्री छात्रों के बीच में जाकर छात्रों से चर्चा करेंगे, क्योंकि जिस प्रकार से माध्यमिक शिक्षा मंडल लगातार बच्चों का तनाव दूर करने के लिए कई प्रकार से काउंसलिंग भी कर रही है और टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. जिससे फोन मैं छात्र अपनी समस्या बता कर समस्या का समाधान ले सकते हैं. जिस प्रकार से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है उस पर लगातार छात्रों की फोन आ रहे हैं और कई छात्रों की तनाव को दूर भी किया जा रहा है. वहीं प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भी मध्य प्रदेश के छात्रों के बीच में रहेंगे और बोर्ड परीक्षा के एक दिन पहले छात्रों को तनाव से दूर करते दिखाई देंगे।


योगी का करिश्मा बरकरार, बड़े-बड़े नेताओं पर भारी पड़ रहे CM
124 वर्षों से दूर वाग्देवी की वापसी पर फिर उठे सवाल, भोजशाला में बढ़ी चर्चा
महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय
डेथ ओवर्स में राजस्थान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली ने मैच में की वापसी
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने खेली दमदार पारी, जश्न ने फैंस का जीता दिल
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
धोखाधड़ी का मामला: आश्रम जमीन में 20 लाख की ठगी, साध्वी आत्म निष्ठा हुई प्रभावित
काले चने पोषण का पावरहाउस, सही सेवन से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे