OTT Release: पॉपकर्न कर लीजिए तैयार! धमाकेदार होगा फरवरी का पहला सप्ताहांत; रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
आज शुक्रवार 06 फरवरी को कई नई फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' पहले से लगी हैं। लेकिन, जिन दर्शकों को वीकएंड पर थिएटर्स जाने में दिलचस्पी नहीं है या सर्द मौसम में घर बैठे ही कोई बढ़िया फिल्म-सीरीज एंजॉय करना चाहते हैं तो उनके लिए भी दिलचस्प ऑप्शन हैं। जानिए फरवरी के पहले वीकएंड पर ओटीटी की लिस्ट में क्या है?प्रभास अभिनीत फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है। फिल्म 6 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है। थिएटर्स में फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। देखना दिलचस्प होगा कि यह ओटीटी पर क्या कमाल करती है।
'किस किस प्यार करूं 2'
कपिल शर्मा अभिनीत फिल्म 'किस किस प्यार करूं 2' भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसने ओटीटी पर दस्तक दे दी है। यह फिल्म आज शुक्रवार 6 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
'डेथ व्हिस्परर 3'
इस वीक थाई हॉरर फिल्म 'डेथ व्हिस्परर 3' भी देखने के लिए उपलब्ध है। यह फिल्म अक्तूबर 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर रही थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। 04 फरवरी 2026 से यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
'शबद- रीत और रिवाज'
यह छह एपिसोड की ड्रामा सीरीज है। यह 16 वर्षीय किशोर घुप्पी की कहानी है, जिसे हकलाने की बीमारी है। फुटबॉल के लिए उसमें गजब का जुनून है। इसके चलते पिता के साथ उसका टकराव होता है। दरअसल, उसके पिता चाहते हैं कि घुप्पी, परिवार की भक्ति वाले रागी गायन की पवित्र परंपरा को आगे बढ़ाए। सीरीज पंजाब के खूबसूरत बैकग्राउंड पर बेस्ड है। इसमें घुप्पी के संघर्ष, डर, महत्वाकांक्षा को दिखाया है। कमी के बावजूद अपनी मेहनत के बूते वह अपना सफर तय करता है। इस सीरीज को 06 फरवरी से जी5 पर देख सकते हैं।
क्वीन ऑफ चेस
यह एक डॉक्यूमेंट्री है। इसमें दुनिया के टॉप 10 शतरंज खिलाड़ियों में अकेली महिला 'जुडिट पोल्गर' की जिंदगी को दिखाया गया है। सीरीज में पुरुष प्रधान खेल में उनके सफर की कहानी बयां की गई है। इसे 6 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
'पराशक्ति'
साउथ इंडस्ट्री की फिल्म 'पराशक्ति' भी आज शुक्रवार से ओटीटी पर रिलीज हो रही है। एक्टर शिवकार्तिकेयन की यह फिल्म 10 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब फरवरी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसने दस्तक दी है। इसे 07 फरवरी से जी5 पर देखा जा सकता है।


राशिफल 18 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी
कल का 'नक्सल गढ़' आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
एमपी ट्रांसको ने सुरक्षित दूरी सुनिश्चित कर मानव जीवन को जोखिम से बचाया
सुशासन तिहार 2026 में फूल मंतिया सिंह का तत्काल बना आयुष्मान कार्ड
बस्तर के बच्चों की खेल प्रतिभा तराशने जल्द शुरू होगी अकादमी
इंदौर के डायल-112 हीरोज
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
बस्तर में बदलाव की नई बयार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ