‘प्यार आपको बेहतर इंसान बनाता है’, धनुष से अफेयर की खबरों के बीच मृणाल ठाकुर ने प्रेम को बताया खूबसूरत एहसास
मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ और अपने हालिया सिंगल सॉन्ग ‘भीगी भीगी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस गाने में मृणाल दुलकर सलमान के साथ नजर आई हैं। इस बीच पिछले काफी वक्त से मृणाल ठाकुर का नाम अभिनेता धनुष के साथ भी जोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों दोनों की शादी तक की खबरें उड़नी शुरू हो गई थीं। हालांकि, बाद में वो सिर्फ अफवाहें निकलीं। अब धनुष से अफेयर के बीच मृणाल ने प्यार को एक खूबसूरत एहसास बताया है।
प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है
फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में जब मृणाल से प्यार के बारे में उनकी राय पूछी गई, तो अभिनेत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि प्यार एक सुंदर एहसास है और इस ग्रह पर हर किसी को इसका अनुभव होना चाहिए। यह आपको एक बेहतर इंसान में बदल देता है। यह सचमुच एक तरह से अपने भीतर के बच्चे की समस्याओं को सुलझाने और उसे नया जीवन देने जैसा है। यह दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। मैं प्रार्थना करती हूं और आशा करती हूं कि हर किसी को अपने जीवन में प्यार मिले। जब मृणाल से पूछा गया कि क्या प्यार में लड़कियां ज्यादा उदार हो जाती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने असहमति जताते हुए कहा कि जरूरी नहीं। मैं असहमत हूं। जो भी प्यार में होता है वह अधिक उदार होता है। लेकिन प्यार में महत्वपूर्ण बात इसे स्वीकार करना भी है। कभी-कभी प्यार को स्वीकार करना और उसे समझना बहुत मुश्किल होता है। प्यार की परिभाषा बदलती जा रही है।
विज्ञापन
जब आप प्यार में होते हैं तो खुद को समर्पित कर देते हैं
प्यार को लेकर मृणाल ने आगे कहा कि एकमात्र स्थिर चीज प्यार है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे ग्रहण करते हैं। एक प्रेमी होता है, एक प्रेमिका होती है। जब कोई प्यार में होता है, तो वह देने वाला होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वो स्त्री हो या पुरुष। जब प्यार होता है, तो आप उस व्यक्ति के लिए कुछ भी कर देते हैं। आप बस खुद को समर्पित कर देते हैं।
टीजर से पहले सामने आया ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर, रणवीर सिंह बोले- ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’
20 फरवरी को रिलीज होगी ‘दो दीवाने सहर में’
एआर रहमान के संगीत में बने गीत ‘भीगी भीगी’ को इरशाद कामिल ने लिखा है। इसे एआर अमीन और जसलीन रॉयल ने गाया है। फिल्मों की बात करें तो मृणाल ठाकुर अगली बार रोमांटिक ड्रामा 'दो दीवाने सहर में' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म दो लोगों के बीच की आदर्श प्रेम कहानी है और एक आधुनिक रोमांस जो एक ऐसी याद की तरह लगता है जिसे आप संजो कर रखे हुए हैं। ‘दो दीवाने सहर में’ में 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


जहाजों पर हमले के खिलाफ भारत का कड़ा रुख, कहा- जवाब मिलेगा
बंगाल में चुनावी माहौल गर्म, शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी को घेरा
लखनऊ कचहरी पर चला बुलडोजर: हाईकोर्ट के आदेश पर 100 से अधिक वकील चैंबर ध्वस्त
हीटवेव से निपटने के लिए 20 शहरों में विशेष रणनीति, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
लंबे समय के सहयोगी देशों में बढ़ी अनबन, अमेरिका-इजरायल रिश्ते चर्चा में
ओवैसी को लेकर गिरिराज का विवादित बयान, राजनीतिक हलकों में हलचल
करो या मरो की जंग में भिड़ेंगे दिल्ली और राजस्थान
चांदी आयात पर रोक, केंद्र सरकार की नई आर्थिक रणनीति