हेलमेट जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में रायगढ़ पुलिस विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचकर यातायात नियमों का पालन करने और इसके महत्व की जानकारी दे रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 153 पर हेलमेट वितरण
इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय राजमार्ग 153 अंतर्गत ग्राम तेतला में बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। वाहन चालकों को हेलमेट का महत्व समझाते हुए उन्हें नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस अवसर पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी और ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने स्वयं हेलमेट वितरित कर चालकों को इसके नियमित उपयोग की जानकारी दी।
पुलिस की अपील और सहयोग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आम जनता से अपील की कि जिंदगी अमूल्य है, इसे थोड़ी लापरवाही से न खोएं। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और यातायात नियमों का पालन करें। कार्यक्रम में पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव और अन्य यातायात स्टाफ भी उपस्थित रहे। अभियान को सफल बनाने में अडानी ग्रुप का विशेष सहयोग भी रहा।


कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका
'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
पकौड़े खाने का है मन? बिना तेल वाली ये रेसिपी बना देगी दिन खास
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित