जाकिर खान जेनेटिक बीमारी की वजह से ले रहे हैं कॉमेडी से ब्रेक, बोले- मैंने डैमेज कर ली बॉडी
जाकिर खान ने बीते दिनों कॉमेडी से ब्रेक लेने की बात कही तो हर कोई हैरान था। उन्होंने हिंट की थी कि अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहते हैं। अब उन्होंने खुलकर बताया है कि क्या वजह है जो उन्होंने काम से दूरी बनाने का फैसला लिया। जाकिर ने बताया कि उनके परिवार में एक जेनेटिक बीमारी है। उनके बिजी शेड्यूल की वजह से सेहत खराब होती जा रही है।
मैंने डैमेज कर ली है बॉडी
जाकिर खान गल्फ न्यूज से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि क्या वजह थी जो उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला लिया। जाकिर बोले, 'मुझे अपनी हेल्थ की केयर करनी है। मेरे परिवार में कुछ जेनेटिक बीमारियां हैं जो कि एक खास उम्र के बाद आती हैं। इन सबसे ज्यादा मैंने खुद अपनी बॉडी डैमेज कर ली हैं, सिर्फ दो घंटे सोना फिर हजारों लोगों से मिलना। क्योंकि जिस पल आप किसी शहर में लैंड करते हैं आप तुरंत लोगों से मिलने लगते हैं।'
काम को हमेशा रखा ऊपर
जाकिर ने बताया कि अपने परिवार में वही हैं जिन्होंने इतनी सफलता पाई है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि फ्यूचर जनरेशन के लिए भी है। जाकिर ने बताया कि उन्होंने करीब एक दशक तक काम को हर चीज से ऊपर रखा। ऐसा करने से उनके शरीर पर असर पड़ने लगा है।
बीते साल लिया था फैसला
जाकिर बोले, 'जब आप दस साल तक एस्केलेटर पर अपना पैर रखते हैं, शरीर पर असर पड़ता है। शुरू में मुझे लगा था कि काम के साथ सेहत को मैनेज कर लूंगा लेकिन बीते साल जब मैं यूएस में था, मुझे लगा कि दोनों साथ में पॉसिबल नहीं हैं। तब मैंने ये फैसला लिया।' जाकिर खान ने बीते दिनों ब्रेक का अनाउंसमेंट किया था। इसके बाद वह हैदराबाद के एक लाइव शो में पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा था कि 2030 तक स्टैंडअप से दूर रहेंगे। हालांकि इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 2030 वाला अनाउंसमेंट हैदराबाद के लिए था क्योंकि ब्रेक लेंगे, इसके बाद फिर से काम करेंगे तो हैदराबाद आने में ज्यादा वक्त लग जाएगा।


नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
क्वांटिफायबल डेटा के बिना आरक्षण बढ़ाने पर कोर्ट में सवाल, दो घंटे चली बहस
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे