मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिव ज्ञान मोतीलाल नेत्र चिकित्सालय की तीसरी वर्षगांठ में हुए शामिल
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज सेवा मनुष्य जीपन का महत्वपूर्ण दायित्व है। हम जो सामाजिक कार्य करते हैं परमात्मा हमें उसका शुभ फल देता है। इस हॉस्पिटल के माध्यम से नागरिकों को आंखों के इलाज की सुविधा दी जा रही है। मरीजों के लिये डॉक्टर भगवान के स्वरूप होते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन में स्वामीनारायण संस्था के ग्राम हासामपुरा स्थित शिव ज्ञान मोतीलाल नेत्र चिकित्सालय की तीसरी वर्ष गांठ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नेत्र ज्योति प्रदान करने वाला यह चिकित्सालय 3 वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुजरात भारत का गौरव है, गुजरात जो भी करता है विशेष करता है। गुजरात के साथ मध्यप्रदेश भी बहुत अच्छा कर रहा है। गुजरात के सपूत महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भारत के गौरव है। भगवान श्रीकृष्ण भी गुजरात जाकर द्वारकाधीश बने और वहां से उन्होंने सभी परेशानियों का अंत किया। यह हॉस्पिटल भी आयुष्मान कार्ड और अन्य शासकीय योजनाओं की मदद से नागरिकों को मोतियाबिंद और अन्य दृष्टिदोष में सुविधा प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की आयुष्मान निरामयाम योजना से देशवासियों को फायदा मिला है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा देश में सबसे पहले पीएमएयर एम्बुलेंस की सुविधा प्रदेशवासियों को प्रदान की है। यह सुविधा गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायनी सिद्ध हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के दौरान शिव ज्ञान मोतीलाल नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण कर तीसरी वर्षगाँठ की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वामीनारायण संप्रदाय के उज्जैन प्रमुख आनंद जी महाराज, संजय अग्रवाल, राजेश धाकड़, रवि सोलंकी, सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।


लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
भाषा विवाद फिर गरमा गया, स्टालिन का स्पष्ट बयान- मैं इसे कभी मंजूरी नहीं दूँगा