यूपी में पुलिस का एक्शन मोड, दो जिलों में एनकाउंटर से हड़कंप
कानपुर । उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह कानपुर में पुलिस और कुख्यात लुटेरे घनराज के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घनराज महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शामली का रहने वाला है और उस पर कानपुर, लखनऊ, आजमगढ़, कौशांबी, गोरखपुर समेत 12 से अधिक जिलों में लूट और झपटमारी के मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने उसके फरार साथी की तलाश के लिए दो विशेष टीमें गठित की हैं।
इसी तरह हरदोई जिले के सवायजपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर—बुधपाल और देवेंद्र उर्फ हग्गू—पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी रतीपाल और रितिक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की भैंस, 1.30 लाख रुपये नकद, चोरी का पिकअप वाहन, चार तमंचे .315 बोर, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दिन में पशुओं की रेकी करते थे और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार बदमाशों पर शाहजहांपुर, बदायूं और हरदोई के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।


भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
भाषा विवाद फिर गरमा गया, स्टालिन का स्पष्ट बयान- मैं इसे कभी मंजूरी नहीं दूँगा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर