NH-30 पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत
कांकेर : जिले में नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। देर रात करीब 3 बजे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चारामा थाना क्षेत्र के रतेसरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी व अन्य भारी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
गौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की कार की टक्कर से मौत हो चुकी थी। लगातार हो रहे हादसों ने इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग हाईवे पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स