आ गईं ‘द 50’ के महल की तस्वीरें, 1 फरवरी से शुरू होगा रिएलिटी शो
रिएलिटी शो ‘द 50’ 1 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर शुरू होने वाला है। शो के कॉन्सेप्ट के मुताबिक, 50 दिनों तक 50 सेलेब्स एक घर के अंदर रहेंगे और टास्क परफॉर्म करेंगे। जब लोगों को शो का कॉन्सेप्ट पता चला तब वे इसे ‘बिग बॉस’ से कम्पेयर करने लगे। हालांकि, सामने आईं तस्वीरों से साफ हो गया है कि ‘द 50’, ‘बिग बॉस’ से बहुत अलग है। आइए आपको भी ‘द 50’ के महल की तस्वीरें दिखाते हैं।ये ‘द 50’ का महल है। इसमें दो फ्लोर हैं। इसे महल इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसके हर एक कोने को राजा-महाराजाओं के महल की तरह सजाया गया है। महल को राजस्थानी टच दिया गया है।‘द 50’ के महल के अंदर 50 लोगों के लिए 6 बेडरूम्स तैयार किए गए हैं। चार बेडरूम्स नीचे हैं और दो बेडरूम्स ऊपर हैं। हर बेडरूम अलग है। कुछ बेडरूम्स में चार बेड्स हैं। वहीं कुछ में छह बेड्स हैं।‘द 50’ के महल में बहुत सारे सीटिंग एरिया हैं। खास बात ये है कि ये सारे सीटिंग एरिया ओपन हैं। इन सीटिंग एरिया में कंटेस्टेंट्स बैठकर स्ट्रैटजी बना सकते हैं। बता दें, ये खेल रिश्तों का नहीं, स्ट्रेन्थ का है। इसमें आपको अपनी पर्सनैलिटी नहीं दिखानी है, टास्क जीतने हैं।‘द 50’ के महल में कोई किचन नहीं है। मतलब इस रिएलिटी शो में किचन पॉलिटिक्स देखने को नहीं मिलेगी। ऊपर दी गई तस्वीर में जो आप एरिया देख रहे हैं वो डायनिंग हॉल है। यहीं पर कंटेस्टेंट्स के लिए खाना आएगा।वहीं ये महल का वॉशरूम एरिया है। महल में एक डेंजर जोन भी हैं जहां उन कंटेस्टेंट्स को रखा जाएगा जो एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट होंगे।


शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
बारिश बनी आफत, बिलासपुर में NH-49 के निर्माणाधीन ओवरब्रिज को पहुंचा नुकसान
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
EOW में लंबित मामलों को लेकर प्रताप ग्रेवाल का बड़ा बयान, CM से पूछा सवाल
राजनांदगांव पहुंचा 7500 KM कांवड़ यात्रा का कारवां, रोहित का संकल्प जानकर रह जाएंगे हैरान
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल