सरकारी खर्च घटाने की कवायद, 31 मार्च तक नई गाड़ियों की खरीद पर ब्रेक
भोपाल। लाड़ली बहना योजना, कर्मचारियों के वेतन-भत्तों और पेंशन पर हो रहे भारी खर्च को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक मंत्रियों और अधिकारियों के लिए नई गाड़ियों की खरीद, दफ्तरों में एसी लगाने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर की खरीदी पर रोक लगाने का फैसला किया है. इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वर्ष 2025-26 में इन मदों के लिए कोई बजट आवंटन प्रस्तावित न किया जाए।
लाड़ली बहना योजना पर खर्च हो रहा हर महीने 1800 करोड़
सरकार का कहना है कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति को संतुलित रखने और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण के लिए यह कदम जरूरी हो गया है. लाड़ली बहना योजना पर सरकार को हर महीने करीब 1800 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि वेतन और पेंशन पर मासिक व्यय लगभग 5 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. अन्य मदों को जोड़ दिया जाए तो सरकार का कुल मासिक खर्च करीब 10 हजार करोड़ रुपये हो रहा है, जिससे वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है।
इस साल बजट की प्रक्रिया जीरो बेस्ट प्रणाली पर
निर्देश में कहां गया है कि आगामी 16 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है ,इस दौरान आम बजट के साथ चालू वित्तीय वर्ष का थर्ड सप्लीमेंट्री बजट भी लिया जाएगा. इसमें नई गाड़ियां समेत अन्य खरीदी के प्रस्ताव विभागों के द्वारा ना भेजे जाएंगे, साथ ही तत्काल प्रभाव से खरीदी पर रोक लगाई और इस दिशा को सप्लीमेंट्री बजट में समाहित न करवाए जाए. राज्य सरकार ने इस साल बजट निर्माण की प्रक्रिया में जीरो बेस्ट बजट प्रकिया के आधार पर ही है, इसमें वास्तविक खर्च के अनुसार ही जीरो बेस्ट बजट सभी मदों की समीक्षा के बाद तैयार किया जा रहा है. साथ ही आगामी बजट रोलिंग बजट तैयार किया जा रहा है ,जिसमें आगामी 3 सालों का बजट तैयार किया जा रहा है।


फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़