प्रियंका चोपड़ा ने लाइक की दीपिका पादुकोण की बुराई करने वाली वीडियो, यूजर बोले-खुद वीमेन एम्पावरमेंट..
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई नए और क्रिएटिव इन्फ्लूएंसर को फॉलो करती हैं। कई पोस्ट पर एक्ट्रेस ने कमेंट भी किया है। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा का वीडियो को लाइक करना कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। इस रील में प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए दूसरी एक्ट्रेसेज से उनकी तुलना की जा रही है। एक यूजर ने प्रियंका की हाल की इंडिया विजिट के बारे में वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उन्हें प्रियंका के वर्क कमिटमेंट, टाइम मैनेजमेंट की तारीफ हो रही है। वहीं 8 घंटे शिफ्ट की मांग करने वाली दीपिका पादुकोण पर तंज कसा जा रहा है। ये वीडियो प्रियंका ने लाइक किया है।
प्रियंका ने लाइक की दीपिका की बुराई करने वाली वीडियो
इस वीडियो हर्ष शर्मा नाम के इंस्टाग्राम यूजर कहता है, ‘इसे कहते हैं ग्लोबल स्टार, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा सिर्फ 12 घंटे के लिए इंडिया आई, शूट किया और वापस चली गईं। जहां दीपिका जैसी एक्ट्रेसेज 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड करती हैं’। इस वीडियो में शख्स आगे कहता है, ‘प्रियका ने दिखा दिया डेडिकेशन किसे कहते हैं। ना कोई जेट लेग का बहाना, ना कोई नखरा, वो आई और सबसे पहले SS राजामौली का शूट निपटाया, उसके बाद कपिल शर्मा का शूट निपटाया और वापस यूएस निकल गई। क्या आज कल की एक्ट्रेसेज प्रियंका चोपड़ा जैसा दम रखती हैं’। प्रियंका चोपड़ा ने ये रील लाइक की है जो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है।
बंद नहीं होना चाहिए
साउथ की ये एक हीरोइन पड़ी सब पर भारी, सिर्फ आलिया-दीपिका ने बनाई जगहये भी पढ़ें:धुरंधर 2: टीजर होगा इतने मिनट का, ये है मेकर्स की मार्केटिंग स्ट्रेटजी
यूजर्स को नहीं आया पसंद
एक यूजर ने लिखा है, एक औरत की तुलना दूसरी औरत से करना सही नहीं है। विडंबना ये है कि प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो को लाइक किया है जो हमेशा महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'दीपिका अपने परिवार के साथ समय चाहती है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है', एक और यूजर ने प्रियंका का समर्थन करते हुए लिखा, 'शायद एक्ट्रेस ने ये वीडियो गलती से लाइक कर दिया होगा', एक यूजर ने कहा, 'दोनों एक्ट्रेस अपनी जगह सही हैं'।
दीपक की 8 घंटे की मांग
बता दें, दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट ऑफर की गई थी। लेकिन ऐसी खबर सामने आई कि एक्ट्रेस की कुछ शर्तों की वजह से वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सकी। बताया गया कि एक्ट्रेस ने मेकर्स से 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में भी 8 घंटे की शिफ्ट के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी से सपोर्ट मिला था।


आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण