रायपुर के पास दंतेवाड़ा और जांजगीर-चांपा में आज नौकरी के अवसर, प्लेसमेंट कैंप
रायपुर। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपके लिए सुनहरा मौका है। 19 जनवरी, सोमवार को दंतेवाड़ा और जांजगीर-चांपा जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बेरोजगार युवा इस कैंप में निजी कंपनियों की भर्तियों में सीधे शामिल होकर रोजगार पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
जांजगीर-चांपा जिले में यह प्लेसमेंट कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में पेरनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र द्वारा डीजी ऑपरेटर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों के लिए योग्यता आईटीआई डीजल मैकेनिक या इलेक्ट्रिशियन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को 13,000 से 15,000 रुपये प्रति माह वेतन के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है और कार्यक्षेत्र एसईसीएल, बिलासपुर रहेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति और वैध रोजगार पंजीयन कार्ड लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।
दूसरी ओर, दंतेवाड़ा में भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा आज सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में RCC एंड एसोसिएट, दंतेवाड़ा ऑडिट असिस्टेंट (2 पद) और रिसेप्शनिस्ट (1 पद) के लिए भर्ती करेगी। इच्छुक उम्मीदवार मूल दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और रिज्यूमे लेकर उपस्थित हो सकते हैं।


महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात