21 जनवरी को साय कैबिनेट की बैठक, UPSC कोचिंग चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन तय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक 21 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राज्य से जुड़े अहम नीतिगत और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी युवा उत्थान योजना 2025-26 के तहत दिल्ली में निःशुल्क UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए चयनित अभ्यर्थियों की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा के परिणामों के आधार पर मेरिट सूची जारी की गई है। मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अब UPSC कोचिंग दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 27 और 28 जनवरी को नवा रायपुर अटल नगर स्थित इन्द्रावती भवन के तृतीय तल पर मीटिंग हॉल क्रमांक-04 में आयोजित होगी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं, 28 जनवरी को इसी समयावधि में अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा।
सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं एवं स्नातक की अंकसूची, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र की मूल प्रतियां तथा नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्वघोषणा पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आय प्रमाण-पत्र भी आवश्यक है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने या अपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों की दावेदारी पर विचार नहीं किया जाएगा। मेरिट सूची और विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।


महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात