MP News: एयर इंडिया से कॉर्निया भेजना होगा अब फ्री, Air India और आई बैंक एसो के बीच बनी सहमति
MP News: नेत्रदान से प्राप्त कॉर्निया को अब देश के किसी भी हिस्से में जरूरत पड़ने पर एयर इंडिया की उड़ानों के जरिए पूरी तरह नि:शुल्क भेजा जाएगा. इस व्यवस्था के तहत आई बैंक और अस्पतालों से कॉर्निया के परिवहन पर एयर इंडिया कोई कार्गो शुल्क नहीं लेगी. इसके लिए आई बैंक एसोसिएशन और एयर इंडिया के बीच सहमति बन गई है, जिसे नेत्रदान के क्षेत्र में एक अहम कदम माना जा रहा है.
आई बैंक एसोसिएशन और एयर इंडिया के बीच बनी सहमति
सेंट्रल जोन आई बैंक एसोसिएशन की चेयरपर्सन उमा झंवर के अनुसार, एयरलाइंस के साथ लंबे समय से चल रही बातचीत के बाद यह फैसला संभव हो पाया है. इससे देशभर में नेत्रदान से प्राप्त कॉर्निया को समय पर और बिना अतिरिक्त खर्च के जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जा सकेगा. भोपाल एम्स के नेत्र रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा का कहना है कि इस निर्णय से मरीजों और उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ कम होगा और ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी.
ऑर्गन डोनेशन के लिए जागरूकता फैलाने वाले डॉ. राकेश भार्गव ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि अन्य एयरलाइंस को भी आगे आना चाहिए.
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कॉर्निया के साथ-साथ लंग्स, लिवर और हार्ट जैसे जीवनरक्षक अंगों के परिवहन को भी मुफ्त किया जाना चाहिए, क्योंकि इन अंगों का प्रत्यारोपण सीमित समय में करना जरूरी होता है. इसके लिए सरकार और एयरलाइंस को मिलकर एक स्पष्ट नीति तैयार करनी चाहिए.
कॉर्निया भेजने पर अब नहीं देना होगा कोई शुल्क
अब तक एक शहर से दूसरे शहर कॉर्निया भेजने पर करीब तीन से पांच हजार रुपये तक का कार्गो शुल्क देना पड़ता था, जो मरीज या उनके परिजन चुकाते थे. कई मामलों में निजी अस्पताल यह खर्च और भी ज्यादा वसूलते थे.
नए फैसले से यह खर्च पूरी तरह खत्म हो जाएगा.
चिकित्सकों के अनुसार, नेत्रदान मृत्यु के छह घंटे के भीतर किया जाना जरूरी होता है और कॉर्निया को एक दिन से लेकर दो हफ्ते तक सुरक्षित रखा जा सकता है.
देश में इस समय करीब 4.20 लाख मरीज कॉर्निया ट्रांसप्लांट की प्रतीक्षा सूची में हैं, जबकि भोपाल में यह संख्या लगभग दो हजार बताई जा रही है.


राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने