MPG अस्पताल में सर्जरी के 10 दिन बाद बच्चे की मौत, नर्स ने काट दिया था अंगूठा
इंदौर: शहर के एमजीएम (महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज) हॉस्पिटल के चेस्ट वार्ड में भर्ती डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई. यह वही बच्चा था जिसका अंगूठा एक नर्स द्वारा लापरवाही पूर्वक काट दिया गया था. जिसके बाद बच्चे की सर्जरी की गई थी. इलाज के 10 दिन बाद बच्चे की मौत हो गई है.
नर्स ने काट दिया था बच्चे का अंगूठा
जानकारी के मुताबिक बेटमा निवासी महिला अंजू 24 दिसंबर को अपने बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंची थी. जहां निमोनिया की शिकायत के बाद उसे चेस्ट वार्ड में एडमिट किया गया था. 8 जनवरी को बच्चे के हाथ में लगी पट्टी को काटने के दौरान नर्स आरती ने लापरवाही से बच्चे का अंगूठा ही काट दिया था. नर्स ने इंट्रोकेथ बदलने के दौरान बच्चे हाथ में लगी सुई पर लगे टेप को हटाने के लिए ऐसी कैंची चलाई थी कि बच्चे का अंगूठा कटकर जमीन पर गिर गया था. वहीं जब मां ने नर्स का कारनाम देखा तो हंगामा मचाया. मां ने उस वक्त यह आरोप भी लगाए थे, हादसे से एक रात पहले जब बच्चे के हाथ में सूजन थी तो कई बार नर्सों के बुलाया गया, लेकिन कोई नहीं आया था.
सर्जरी के 10 दिन बाद बच्चे की हुई मौत
इसके बाद बच्चे को आनन-फानन में सुपर हॉस्पिटल रेफर किया गया और अंगूठे की सर्जरी कर वापस जोड़ा गया. मामले की जांच करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नर्स आरती को निलंबित कर दिया था. वहीं वार्ड में तैनात 3 अन्य नर्सों की एक महीने की सैलरी रोक दी गई थी. बताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद भी बच्चे की हेल्थ में लगातार गिरावट आ रही थी. जहां 10 दिन इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई है.
मामले में पीडियाट्रिक विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर निर्भय मेहता ने बताया कि "बच्चा जन्म से ही काफी कमजोर था. पहले भी उसे इलाज के लिए एमटीएच हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. संभवतः इसी के चलते उसकी मौत हुई है."


राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने