DGCA Action On Indigo: 22.20 करोड़ का जुर्माना, फ्लाइट कैंसिलेशन पर सख्त कार्रवाई
DGCA Action On Indigo : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई की गई है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यह पेनाल्टी साल 2025 में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के मामलों को लेकर लगाई गई है, जिसने यात्रियों की परेशानी को और बढ़ा दिया था।
DGCA की जांच में सामने आया कि दिसंबर 2025 के दौरान इंडिगो की 2500 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं, जबकि 1852 फ्लाइट्स अपने तय समय से देरी से संचालित की गईं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर DGCA ने चार सदस्यों की एक कमेटी बनाई थी, जिसने इन घटनाओं की गहराई से जांच की। इसके बाद इंडिगो पर एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 के रूल 133A के तहत कार्रवाई की गई।
जांच में यह भी पाया गया कि इंडिगो ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों का लगातार 68 दिनों तक पालन नहीं किया। इसी आधार पर DGCA ने हर दिन के हिसाब से 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जो कुल मिलाकर 22.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
कमेटी ने ऑपरेशन के दौरान चार बड़ी खामियों की पहचान की। इनमें संसाधनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल, नियमों के अनुसार तैयारी की कमी, सिस्टम या सॉफ्टवेयर सपोर्ट में खामियां और ऑपरेशनल स्ट्रक्चर व कंट्रोल में कमजोरियां शामिल हैं।


राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने